Breaking News:
राजनीति
राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप पत्र पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा बोली ईडी की कार्रवाई निष्पक्ष
राजनीति
राहुल और सोनिया गांधी के खिलाफ आरोप पत्र पर कांग्रेस का प्रदर्शन, भाजपा बोली ईडी की कार्रवाई निष्पक्ष
भोपाल । नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से संबंधित कालेधन (मनी लॉन्ड्रिग) मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय द्वारा आरोप पत्र पेश किए जाने के विरोध में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देशभर के साथ मप्र की राजधानी भोपाल में भी ईडी कार्यालय के पास विरोध प्रदर्शन किया। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस प्रकरण के मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री काल में न्यायालय के आदेश पर ईडी में दर्ज होने की बात कहते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है और कांग्रेस प्रदर्शनों के माध्यम से ईडी पर दबाव बनाना चाहती है।
कांग्रेसियों ने ईडी कार्यालय के पास किया प्रदर्शन
राहुल गांधी और सोनिया गांधी के खिलाफ चालान के विरोध में भोपाल सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी कांग्रेस ने प्रदर्शन किए। भोपाल में प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के नेतृत्व में कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता दोपहर दो बजे अरेरा हिल्स पर एकत्रित हुए और प्रदर्शन करते हुए प्रवर्तन निदेशालय के कार्यालय की ओर आगे बढ़े। पुलिस ने बैरीकेटिंग कर रास्ते में इन्हें रोक लिया। कुछ कार्यकर्ताओं ने बैरीकेट्स फांसकर निकलने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हो सके। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ता सडक़ पर लेटकर नारेबाजी और प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर हुई ईडी की कार्रवाई को अलोकतांत्रिक बताया। कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने इस दौरान एक ज्ञापन भी सौंपा। साथ में पिंजरे में रखा एक सांकेतिक तोता भी भेंट किया गया। पटवारी ने कहा कि ईडी भाजपा का तोता बनकर काम कर रही है।
कांग्रेस के प्रदर्शन पर को अनुचित बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को इसका नैतिक अधिकार नहीं है। श्री शर्मा ने पत्रकारवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की चार्जशीट में श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आना पूरी तरह से तकनीकी और कानूनी मामला है और ईडी इस मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर रही है। कांग्रेस को ईडी और आयकर जैसी संवैधानिक संस्थाओं पर प्रदर्शन के माध्यम से दबाव डालने के प्रयास की बजाय उसे तकनीकी और कानूनी आधार पर अपना पक्ष न्यायालय में रखना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि तकनीकी दृष्टिकोण से देखें तो यह भारत के इतिहास का एक ऐसा विचित्र मामला है, जिसमें 90 करोड़ रुपए की देनदारी वाली कंपनी हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति वाली कंपनी बन गई।
पहले गलतियां, फिर प्रदर्शन क्यों: डॉ. यादव
कांग्रेस के प्रदर्शन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस मोटी चमड़ी की पार्टी है। खुद ही गलतियां करती है और फिर ईडी कार्यालय के बाहर धरना देती है। कांग्रेस के लोग संविधान की बात करते हैं, जबकि सबसे ज्यादा संविधान संशोधन भी उन्होंने ही किए हैं। ये लोग हमेशा शॉर्टकट अपनाते हैं, जैसे एग्जाम में ‘गारंटी सक्सेस’ वाली किताबें।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26