Breaking News:
राजधानी
करोंद मंडी में आज होंगे मुहूर्त के सौदे
राजधानी
चार दिन बाद खुलेगी मंडी, ऊंचे भाव पर होगी गेहूं और सोयाबीन की खरीदी
भोपाल। भोपाल की करोंद अनाज मंडी में बुधवार को मुहूर्त के सौदे होंगे। पिछले 4 दिन से मंडी बंद थी, जो भाई दूज के दिन खुलेगी। किसानों से उनकी गेहूं, सोयाबीन समेत अन्य उपज ऊंचे भाव पर खरीदी जाएगी।
भोपाल ग्रेन मर्चेंट एंड ऑयल सीड्स एसोसिएशन के प्रवक्ता संजीव जैन के अनुसार शनिवार को धनतेरस से बंद हुआ मंडी कारोबार बुधवार को फिर से शुरू होगा। इस दिन सुबह 10.30 बजे से मुहूर्त के सौदे होंगे। इसी दिन दीपावली मिलन समारोह भी आयोजित होगा।
मुहूर्त के सौदे के लिए किसानों में भी प्रतिस्पर्धा
दिवाली के अवसर पर व्यापारी अपना कारोबार बंद रखते हैं और भाई-दूज पर मुहूर्त के सौदे करते हैं। सबसे पहले जिस किसान की उपज खरीदी जाती है, उसकी व्यापारी ज्यादा बोली लगाते हैं। इससे किसान को अच्छे दाम मिलते हैं। यही कारण है कि मुहूर्त के सौदे में अपना अनाज बेचने के लिए बड़ी संख्या में किसान एक-दो दिन पहले से ही मंडी में पहुंच जाते हैं। यह अनाज खरीदी दो सत्र में होगी। पहली सुबह 10.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी दोपहर 3 बजे से शुरू होगी।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26