Breaking News:
राजधानी
नवम्बर में शुरू होगा मेट्रो का सफर!
राजधानी
अगले एक-दो दिन में रेल सुरक्षा आयुक्त का अंतिम निरीक्षण, इसके बाद लोकार्पण
भोपाल। बहुप्रतीक्षित भोपाल मेट्रो के पहले चरण सुभाष नगर से एम्स तक का लोकार्पण 10 नवम्बर से पहले हो सकता है। अगले एक-दो दिन में मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से हरी झंडी मिलते ही प्रधानमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण कराकर भोपाल मेट्रो का व्यवसायिक उपयोग शुरू कर दिया जाएगा।
मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग अगले एक-दो दिन में भोपाल पहुंचकर मेट्रो के सम्पर्ण ट्रेक, मेट्रो स्टेशनों सहित अन्य व्यवस्थाओं का अंतिम निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण में किसी तरह की कमी नहीं मिली तो इसके बाद मेट्रो के व्यवसायिक संचालन की अनुमति मिल जाएगी और संभवत: 15 नवम्बर के पहले भोपाल में यात्रियों को सुभाष नगर से एम्स अस्पताल तक मेट्रो में यात्रा की सुविधा मिल सकेगी मेट्रो के व्यवसायिक उपयोग हेतु मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त के इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि उनके इस अंतिम निरीक्षण में ‘ओके’ रिपोर्ट मिलने पर ही भोपाल मेट्रो रेल के व्यवसायिक संचालन को हरी झंडी मिल सकेगी। इसके बाद इसके लोकार्पण की तिथि भी घोषित की जाएगी जो संभवत: नवम्बर के पहले सप्ताह में भी हो सकती है, क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों भोपाल मेट्रो की शुरूआत की घोषणा कर चुके हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की अनुमति मिलने के बाद ही इसकी तिथि घोषित हो सकेगी। पिछले महीने भी आए थे मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त
मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त श्री गर्ग ने सितंबर में भी अपनी टीम के साथ भोपाल मेट्रो के सुभाषनगर स्थित मेट्रो डिपो और प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6.22 किलोमीटर का मार्ग को देखा था। उन्होंने स्वयं मेट्रो में सवारी कर सुभाषनगर और एम्स स्टेशन पर करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया था। अब फिर से मेट्रो स्टेशन, डिपो, ट्रैक आदि सभी व्यवस्थाओं के अंतिम निरीक्षण के लिए श्री गर्ग भोपाल पहुंच रहे हैं। इसके बाद मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त कार्यालय की तीन सदस्यीय टीम भी 15-16 अक्टूबर को भोपाल में रही। टीम ने मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर की मुख्य लाइन, ट्रैक एवं सभी 8 स्टेशनों- सुभाषनगर, केंद्रीय विद्यालय, डीबी मॉल, एमपी नगर, आरकेएमपी, डीआरएम तिराहा, अलकापुरी और एम्स पहुंचकर सुरक्षा-व्यवस्था सहित यात्री सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया था।
साल 2018 से शुरू हुआ था मेट्रो का काम
भोपाल मेट्रो के पहले चरण में एम्स से करोंद तक 16.05 किलोमीटर की शुरूआत 2018 में हुई थी। हालांकि इसमें भी एम्स से सुभाष नगर के बीच 6.22 किलोमीटर को प्राथमिकता के साथ शुरू किया गया था। मेट्रो प्रथम चरण का काम 2022 तक पूरा होना था, लेकिन प्राथमिकता वाले कॉरिडोर (सुभाष नगर से एम्स) में ही दो साल से अधिक समय की देरी हो गई।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26