व्यापार

Image Alt Text

5 दिन में 5677 रुपये गिरा सोना, 25 हजार सस्ती हुई चांदी

व्यापार

नई दिल्ली। दिवाली के बाद सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। विगत 5 दिनों में सोना  रिकार्ड 5,677 रुपए और चांदी 25,599 रुपए सस्ती हो गई है। 20 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 1,27,633 रुपए पर था जो 22 अक्टूबर को घटकर 1,23,907 रुपए के स्तर पर आ गया है। इससे पहले 17 अक्टूबर को सोने की कीमत 1,29,584 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई थी। 

एक दिन में 10,549 रुपए गिरी चांदी

बुधवार, 22 अक्टूबर को चांदी के दाम 10,549 रुपए घटकर 1,52,501 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इससे पहले चांदी 1,63,050 रुपए प्रति किलो थी। जबकि 14 अक्टूबर को चांदी की कीमत सर्वाधिक 1,78,100 रुपए हो गई थी। सोने चांदी में इस गिरावट का कारण दीपावली जैसे प्रमुख त्यौहार पूर्ण होना माना जा रहा है। जिससे सोने-चांदी की खरीदी बहुत कम हो रही है और और इनकी मांग में भी भारी कमी आई है। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ अगले सप्ताह होने वाली बैठक के चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता का माहौल समाप्त होने की संभावना जताई जा रही है। यह बातचीत सफल  रहती है तो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इन दोनों धातुओं के दाम और भी गिर सकते हैं।