Breaking News:
राजनीति
भाजपा की 25 सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, देखें भाजपा पदाधिकारियों की सूची
राजनीति
लता, सुमेर, राहुल और रणदिवे महामंत्री, आशीष को फिर मीडिया की कमान
भोपाल। केन्द्रीय नेतृत्व से हरी झंडी मिलते ही मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को अपनी 25 सदस्यीय कार्यकारिणी घोषित कर दी। नवगठित कर्यकारिणी में 9 उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, 9 प्रदेश मंत्री, कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री और मीडिया प्रभारी घोषित किए गए हैं। निकट भविष्य में कार्यकारिणी में कुछ और नाम भी जुडऩा तय है। प्रदेश अध्यक्ष ने 4 मोर्चा अध्यक्षों की भी घोषणा की है।
दो मंत्री बने महामंत्री, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी नहीं बदले
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की कार्यकारिणी के आधे से अधिक चेहरों को वर्तमान अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की कार्यकारिणी में भी जगह मिली है। दो प्रदेश मंत्री श्रीमती लता वानखेड़े (सागर)और राहुल कोठारी (भोपाल) के साथ प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी और इंदौर के युवा नेता गौरव रणदिवे को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। निवर्तमान कार्यकारिणी में कोषध्यक्ष रहे अखिलेश जैन और प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल को इन्हीं पदों पर फिर से रिपीट किया गया है। प्रदेश मंत्री पद पर रजनीश अग्रवाल (भोपाल), लोकेन्द्र पाराशर (ग्वालियर), जयदीप पटेल (धार), श्रीमती संगीता सोनी (झाबुआ) और क्षितिज भट्ट (शाजापुर) को रिपीट किया गया है। कांतदेव सिंह (सिंगरौली) को उपाध्यक्ष पद पर रिपीट किया गया है। जिलों की तरह प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने प्रदेश कार्यकारिणी में कुल 7 अर्थात लगभग 30 प्रतिशत महिलाओं को दायित्व सौंपे हैं।
कार्यकारिणी में दायित्व, लेकिन पद बदले
उपाध्यक्ष पद पर रणवीर रावत, शिवपुरी (पहले प्रदेश महामंत्री),श्रीमती मनीषा सिंह, शहडोल (पहले प्रदेश मंत्री), सुरेन्द्र शर्मा, शिवपुरी (पहले विशेष आमंत्रित सदस्य)।
कार्यकारिणी में नए चेहरे , कुछ पूर्व पदाधिकारी
प्रदेश उपाध्यक्ष-प्रभुराम चौधरी, रायसेन (पूर्व मंत्री), शैलेन्द्र बरुआ, भिण्ड (पूर्व संभागीय संगठन मंत्री), डॉ. नंदिता पाठक, छतरपुर (पूर्व उपाध्यक्ष-महिला मोर्चा), निशंत खरे (पूर्व अध्यक्ष युवा आयोग), डॉ. प्रभुराम जाटव (घट्टियां, उज्जैन)
प्रदेश मंत्री- राजेन्द्र सिंह (पूर्व कार्यालय मंत्री), राजो मालवीय (पूर्व प्रदेश प्रवक्ता), बबिता परमार ( पूर्व उपाध्यक्ष महिला मोर्चा)। श्रीमती अर्चना सिंह, छतरपुर (पहले प्रदेश कार्यसमिति सदस्य)
कार्यालय मंत्री- श्याम महाजन (पूर्व संभागीय संगठन मंत्री)
सात में से चार मोर्चा अध्यक्ष घोषित
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने गुरूवार को कुल सात में से 4 मोर्चा अध्यक्षों की घोषणा की है। इनमें किसान मोर्चा-जयपाल सिंह चावड़ा, (पूर्व संभागीय संगठन मंत्री) अजा मोर्चा-भगवान सिंह परमार, अजजा मोर्चा-पंकज टेकाम और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार बनाए गए हैं।
पूर्व कार्यकारिणी में 14 मंत्री-उपाध्यक्ष, अभी 5-5 कम
पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वीडी शर्मा की कार्यकारिणी में 5 प्रदेश महामंत्री थे, लेकिन खंडेलवाल ने अभी 4 की ही घोषणा की है। इसी प्रकार पूर्व कार्यकारिणी में 14 उपाध्यक्ष और 14 प्रदेश मंत्री थी। केन्द्र से 10-10 की अनुमति मिलने के बावजूद खंडेलवाल ने अपनी कार्यकारिणी में कुल 9 प्रदेश उपाध्यक्ष और 9 प्रदेश मंत्री ही घोषित किए गए हैं। उपाध्यक्ष और प्रदेश मंत्री के एक-एक रिक्त पदों को संगठनात्मक आवश्यकता के हिसाब से बाद में भरा जाएगा। सह कोषाध्यक्ष पद पर भी कोई घोषणा नहीं हुई है।
कार्यकारिणी की घोषणा में आगे रहे हेमंत
भाजपा के पिछले प्रदेश अध्यक्षों की तुलना में हेमंत खंडेलवाल अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करने में आगे रहे हैं। विष्णुदत्त शर्मा को कार्यकारिणी के गठन में 10 माह 28 दिन का समय लगा था। राकेश सिंह ने श्री चौहान की कार्यकारिणी के साथ ही काम किया। स्व. नंदकुमार सिंह चौहान को कार्यकारिणी की घोषणा में 7 माह 5 दिन लगे थे, जबकि स्व. प्रभात झा ने 4 माह 6 दिन में अपनी कार्यकारिणी घोषित की थी।
पार्टी की विचारधारा को हर वर्ग तक पहुंचागी टीम: खंडेलवाल
नवगठित कार्यकारिणी को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष् हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि यह टीम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के मार्गदर्शन में काम करेगी। हमारा लक्ष्य केवल चुनाव जीतना नहीं, बल्कि जनता के दिलों तक पहुंचना है। भाजपा की यह नई टीम पार्टी की विचारधारा और विकास कार्यों को हर वर्ग और हर क्षेत्र तक ले जाएगी।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26