Breaking News:
राजधानी
एम्स भोपाल की डॉ. प्रियंका सर्वश्रेष्ठ फ्री पेपर आवार्ड से सम्मानित
राजधानी
भोपाल। एम्स भोपाल की नेत्र रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका को डीओएसकॉन (दिल्ली ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया) 2025 के यूविया सत्र में सर्वश्रेष्ठ फ्री पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार दिल्ली ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित सम्मेलन में प्रदान किया गया।
एम्स भोपाल के नेत्र रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. प्रियंका को डीओएसकॉन 2025 सम्मेलन के यूविया सत्र में सर्वश्रेष्ठ फ्री पेपर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. प्रियंका के उत्कृष्ट शैक्षणिक और शोध योगदान ने नेत्र विज्ञान के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रभाव डाला है और देशभर के युवा चिकित्सकों को प्रेरित किया है। डॉ. प्रियंका के अनुसार उनकी यह उपलब्धि नेत्र रोग विभागाध्यक्ष प्रो. भावना शर्मा के नेतृत्व में नेत्र रोग विभाग की प्रतिबद्धता और शैक्षणिक उत्कृष्टता एवं एम्स भोपाल के कार्यपालक निदेशक एवं सीईओ प्रो.(डॉ.) माधवानन्द कर के मार्गदर्शन और सहयोग ने मिली है। उन्होंने कहा कि ऐसे पुरस्कार न केवल संस्थान के शोध कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाते हैं, बल्कि युवा चिकित्सकों को उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर प्रेरित भी करते हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26