Breaking News:
राजधानी
स्व. विजयाराजे सिंधिया को बताया मप्र की भूतपूर्व मुख्यमंत्री!
राजधानी
मप्र विधानसभा की वेबसाइट पर अपलोड हुई गलत जानकारी
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्रियों को लेकर मध्यप्रदेश विधानसभा की वेबसाइट पर गलत जानकारी अपलोड की गई है। 1 नवम्बर 1956 के बाद से सोलहवीं विधानसभा तक राज्य में डॉ. मोहन यादव 19 वें मुख्यमंत्री हैं, जबकि मप्र विधानसभा की वेबसाइट उन्हें प्रदेश का 20वां मुख्यमंत्री बता रही है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि वेबसाइट पर स्व. श्रीमती विजयाराजे को भी मप्र का 5वां मुख्यमंत्री दर्शाया गया है, जबकि वे मप्र की मुख्यमंत्री नहीं रही हैं।
एक साल, 8 महीने बताया कार्यकाल
विधानसभा की वेबसाइट पर दर्शाई गई पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्रियों/सदन के नेताओं की सूची में स्व. श्रीमती विजयाराजे सिंधिया का मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल एक साल 8 महीने दर्शाया गया है। वेबसाइट के अनुसार 30 जुलाई 1967 को चतुर्थ विधानसभा के दौरान वे मप्र की मुख्यमंत्री बनीं और 25 मार्च 1969 तक वे इस पद पर रहीं। खास बात यह है कि चतुर्थ विधानसभा के दौरान, 30 जुलाई 1967 से ही गोविंद नारायण सिंह को भी मुख्यमंत्री बताया गया लेकिन उनका कार्यकाल 12 मार्च 1969 तक दर्शाया गया है।
भूतपूर्व मुख्यमंत्री के रूप में दर्शाया जीवन परिचय
विधानसभा की वेबसाइट पर भूतपूर्व मुख्यमंत्री के रूप में स्व. श्रीमती विजयाराजे सिंधिया का सूची में नाम ही नहीं दिया गया है। बल्कि अन्य पूर्व एवं वर्तमान मुख्यमंत्री की तरह उनका भी संक्षिप्त जीवन परिचय भी अपलोड किया गया है। इसमें उनके जन्म की तिथि 12 अक्टूबर 1919 से लेकर उनके निधन 25 जनवरी 2001 के बीच उनकी शिक्षा, विवाह, शिक्षा-दीक्षा, उपलब्धियां और सामाजिक क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों को भी बताया गया है।
क्या बोले विधानसभा के प्रमुख सचिव
‘विधानसभा की वेबसाइट पर कोई जानकारी गलत अपलोड है अथवा आद्यतन नहीं हुई है तो उसे तुरंत ही सुधारा जाएगा। आपने बताया तो मैंने भी सूची चेक की है। मुख्यमंत्री ओव्लिक सदन के नेता दिया गया है। सदन का नेता ही मुख्यमंत्री होता है, फिर ऐसा क्यों और किसके द्वारा कराया गया। सोमवार को मैं दिखवाता हँू, गलत जानकारी होगी तो इसे ठीक कराएंगे।’
अरविंद शर्मा ,प्रमुख सचिव, मप्र विधानसभा
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26