Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस ने निजी हितों के लिए संविधान संशोधन
राजनीति
संविधान और डॉ. अम्बेडकर के अपमान पर भाजपा कार्यालय में हुई प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला
भोपाल। भारत के संविधान और डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संबंध में बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में प्रदेश स्तरीय वक्ता कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला में मुख्यमंत्री और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ केन्द्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने संबोधित किया।
कार्यशाला को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस ने स्व. इंदिरा गांधी की गद्दी को बचाने और व्यक्तिगत हितों के लिए संविधान में संशोधन किए। जबकि अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के आरक्षण की समय सीमा बढ़ाने के लिए संविधान संशोधन किया है। श्री वाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने केन्द्र की सत्ता में रहते हुए धारा 356 का अनुचित प्रयोग कर 88 बार धारा 356 का दुरूपयोग कर राज्यों की चुनी गई सरकारों को गिराया है। जबकि 11 साल में मोदी जी किसी भी सरकार को गिराने का कार्य नहीं किया।
कांग्रेस ने किया सर्वहारा वर्ग का अपमान: गौतम
पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम ने कहा कि डॉ. अंबेडकर विकसित भारत बनाने की मानसिकता के साथ कार्य कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस ने उन्हें चुनाव हराकर समाज सुधार के लिए किए जा रहे कार्यों में बार-बार रोकने का प्रयास किया। बाबा साहब ने हर वर्ग के कल्याण के लिए कार्य किया है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उन्हें सिर्फ दलितों का नेता बताकर उनके कार्यों को समाज में आने से छिपाने का कार्य किया।
कांग्रेस का मूल चरित्र ही तुष्टिकरण का: डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस की चमड़ी बहुत मोटी हो गई है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का सबसे ज्यादा अपमान कांग्रेस पार्टी ने किया है। कांग्रेस ने संविधान में अपनी जरूरतों के हिसाब से अनेकों संशोधन किए। अब जब नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेताओं पर चार्जशीट दाखिल हुई, तो ईडी के दफ्तरों के बाहर प्रदर्शन किया जा रहा है। क्या कांग्रेस कानून से बड़ी हो गई है? कांग्रेस का मूल चरित्र ही तुष्टिकरण कर अपना काम निकालने का रहा है। बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया।
65014 बूथों पर तथ्यों के साथ रखें मुद्दा: शर्मा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा हमें दिए गए इस अभियान को बूथ स्तर पर साकार करना है। पार्टी कार्यकर्ता 25 अप्रैल तक प्रदेश के 65 हजार 14 बूथों पर पहुंचकर तथ्यात्मक मुद्दों पर बात करेंगे। यह अभियान बाबा साहब की जयंती 14 अप्रैल से प्रदेश भर में प्रारंभ हुआ है। हमें जनता तक पहुंचकर कांग्रेस द्वारा समाज में किए गए दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना है।
कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब को किया तिरस्कृत: डॉ. महेन्द्र सिंह
भाजपा के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने बाबा साहब को तिरस्कृत करने के साथ उनके किए गए कार्यों को भी तिरस्कृत किया है। बाबा साहब द्वारा बनाए गए मूल संविधान को ही कांग्रेस पार्टी ने गायब कर दिया। बाबा साहब द्वारा बनाए गए संविधान में राम दरबार के साथ भगवान श्रीकृष्ण, महात्मा गांधी, हनुमान जी सहित सनातन के अनेक देवी-देवताओं को समाहित किया गया था, लेकिन कांग्रेस ने इन्हें भी संविधान से हटाने का कार्य किया है। डॉ. अंबेडकर ने जिस भारत का सपना देखा था, उनके सपनों का भारत बनाने का कार्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं।
संविधान का सम्मान कर रहीं भाजपा सरकारें: हितानंद शर्मा
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का अपमान करने का काम किया। कांग्रेस वक्फ संशोधन बिल का विरोध कर संविधान का अपमान करने का काम कर रही है।
कांग्रेस ने बाबा साहब को हमेशा कमजोर किया: आर्य
भाजपा अजा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया। चाहे बाबा साहब को चुनावों में हराने का षडयंत्र हो या फिर उनके श्रमिकों, महिला उत्थान या अन्य सकारात्मक कार्यों को दबाना हो, कांग्रेस ने इसमें कोई संकोच नहीं किया। यही कारण है कि बाबा साहब अंबेडकर को मजबूर होकर नेहरू की सरकार से इस्तीफा देना पड़ा, लेकिन वो अपने सिद्धांतों के आगे नहीं झुके। कार्यशाला में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, आमंत्रित वक्ता, मोर्चा अध्यक्ष, जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष एवं कार्यक्रम के जिला प्रभारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26