Breaking News:
राजनीति
सनातन परंपरा को आगे बढ़ा रहा कुलचुरी समाज: खंडेलवाल
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर शोभा यात्रा में हुए शामिल
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने मंगलवार को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती पर आयोजित शोभा यात्रा में शामिल होकर संबोधित किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने शोभा यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि कलचुरी समाज सनातन परंपरा को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहा है। कलचुरी समाज ने श्री खंडेलवाल का बड़ी माला से स्वागत कर तलवार भेंट की गई। इस दौरान समाज की पत्रिका का भी विमोचन किया गया।
महापुरुषों के बताए मार्ग पर चले युवा पीढ़ी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने कहा कि कलचुरी समाज ने ईमानदारी से मेहनत कर समाज में अपना विशेष स्थान बनाया है। समाज के सभी लोग आगे बढ़ें और युवाओं को सनातन संस्कृति के साथ आगे बढ़ाने की प्रेरणा देते रहें। सभी को सनातन व राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलकर समाज और देश को तरक्की के मार्ग पर ले जाने का कार्य करना है।इस अवसर पर पार्टी की प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, महापौर श्रीमती मालती राय, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति, नगर निगम अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी सहित कलचुरी समाज के पदाधिकारी व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मीना समाज के दीपावली मिलन में शामिल हुए प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने मंगलवार को मानस भवन में सर्व मीना समाज उत्थान संगठन द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह का शुभारंभ कर संबोधित किया। श्री खण्डेलवाल ने समाजजनों को दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली एक ऐसा पर्व है, जब हम सब गले मिलते हैं और शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करते हैं। इसके लिए आप सिर्फ अपने समाज में ही नहीं, अन्य समाज के लोगों से भी मिलें। जब हम सब मिलकर चलेंगे, तो देश आगे बढ़ेगा, हर समाज आगे बढ़ेगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति एवं मीना समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मीना सहित समाजजन उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26