राजधानी

Image Alt Text

सर्वोच्च न्यायालय की फटाकार के बाद जागा भोपाल निगम प्रशासन

राजधानी

शहर से पकड़े 82 आवारा श्वान, नशबंदी केन्द्र भेजे 

भोपाल। आवारा श्वानों को पकडऩे में लापरवाही और कार्रवाई के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय में हलफनामा प्रस्तुत नहीं किए जाने से नाराज सर्वोच्च न्यायालय द्वारा मप्र सहित 25 राज्यों और सभी 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को तलब किए जाने के बाद राजधानी भोपाल में नगर निगम द्वारा आवारा श्वानों के विरुद्ध धरपकड़ अभियान एक बार फिर से शुरू कर दिया है। 

मंगलवार, 28 अक्टूबर को पहले ही दिन नगर निगम के श्वान दस्तों ने राजधानी के अलग-अलग क्षेत्रों से 82 आवारा श्वानों को पकडक़र नसबंदी केन्द्रों में भेजा। निगम अमले ने नसबंदी के बाद 74 श्वानों को वापस छोड़ा। 

निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन के निर्देष पर निगम के श्वान दस्तों ने मंगलवार को विभिन्न जोन क्षेत्रों में आवारा श्वानों को पकड़ा। 26 श्वानों को कजलीखेड़ा स्थित एबीसी सेंटर भेजा जबकि 31 श्वानों को आदमपुर तथा 25 श्वानों को अरवलिया एबीसी सेंटर भेजा गया। इस प्रकार निगम के श्वान दस्तों ने कुल 82 श्वानों को नसबंदी केन्द्रों में भेजा तथा नसबंदी उपरांत 74 श्वानोंको वापस छोड़ा गया।