राजनीति
वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद भाजपा से निष्कासित
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के भोपाल जिलाध्यक्ष रविन्द्र यती ने मप्र वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शौकत मोहम्मद पिता असगर मोहम्मद खान,निवासी 68, एन.आर.आई. कॉलोनी, वी.आई.पी. रोड, भोपाल को मंगलवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। पार्टी द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि शौकत मोहम्मद खान के विरुद्ध किए गए आपराधिक कृत्य की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर उन्हें संगठन की मर्यादा, सभ्यता एवं दायित्वों के प्रतिकूल आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया गया है। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि संगठन अनुशासन एवं नैतिक आचरण के प्रति किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं करेगा।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26