राजनीति
महाजन ने संभाला भाजपा प्रदेश कार्यालय मंत्री का पदभार
राजनीति
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश कार्यालय मंत्री श्याम महाजन ने बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर कार्यभार ग्रहण किया।
कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे महाजन ने पार्टी कार्यालय परिसर में स्थित मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, डॉ. निशांत खरे, प्रदेश मंत्री सुश्री राजो मालवीय, राजेन्द्र राजपूत, श्रीमती अर्चना सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26