Breaking News:
राजनीति
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बिहार में तीन विधानसभा क्षेत्रों में ली सभाएं
राजनीति
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को बिहार के बांका जिले के कटोरिया, भागलपुर जिले के नाथनगर एवं मधेपुरा जिले के आलमनगर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आलमपुर से एनडीए प्रत्याशी नरेन्द्र नारायण, नाथनगर से प्रत्याशी मिथुन यादव और कटोरिया से प्रत्याशी पूरन लाल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार की धरती हमेशा से पूजनीय रही है। यह हमारी सनातन संस्कृति का गौरवशाली पृष्ठ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार में बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। यहां विकास की अपार संभावनाएं है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बिहार सहित देश भर में धार्मिक पर्यटन केंद्र बन रहे हैं। बिहार में समग्र विकास के लिए तीसरी बार एनडीए सरकार बनाना है। पीएम किसान सम्मान निधि सिर्फ पैसा नहीं है, यह किसानों के पसीने का सम्मान है।
बिहार में 74 लाख किसानों को मिल रही किसान सम्मान निधि
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी ने किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया और आज बिहार में 74 लाख किसानों को इसका लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम को लेकर सवाल खड़े करने वालों को सबक सिखाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार सभी धर्मों का सम्मान करते हुए देशभर में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा दे रही है। माता सीता का संबंध बिहार के सीतामढ़ी से है। यहां भी सीताजी के भव्य तीर्थ का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालिक हो रही हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26