राजधानी

Image Alt Text

अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों की जिम्मेदारियां

राजधानी


भोपाल। मप्र गृह विभाग ने प्रदेश स्तर पर चार वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली हैं। 1998 बैच के आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक गुप्तवार्ता (एडीजी इंटेलीजेंस) बनाया गया है, साथ ही उन्हें एडीजी सायबर  पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।इसी क्रम में 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को एडीजी एसएएफ के पद से हटाकर खेल एवं युवक कल्याण विभाग का नया संचालक (डायरेक्टर) बनाया गया है।

वर्तमान एडीजी इंटेलिजेंस ए. साईं मनोहर 31 अगस्त 2026 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। सेवानिवृत्ति से ठीक दो दिन पहले उन्हें इस पद से हटाकर इंटेलिजेंस की कमान अंशुमन यादव को सौंपी गई है। अंशुमन यादव अब तक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के संचालक की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अंशुमन यादव के खेल विभाग से हटने के बाद 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी चंचल शेखर को विभाग का नया संचालक बनाया गया है। चंचल शेखर अब तक एडीजी विशेष सशस्त्र बल  के पद पर कार्यरत थे। इसी क्रम में 1993 बैच के आईपीएस अधिकारी अनिल कुमार वर्तमान में स्पेशल डीजी महिला सुरक्षा हैं। उन्हें अपने वर्तमान दायित्व के साथ स्पेशल डीजी अजाक (अनुसूचित जाति कल्याण), पुलिस मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी डी. श्रीनिवास वर्मा वर्तमान में एडीजी नारकोटिक्स और एडीजी एसटीएफ की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अब उन्हें चंचल शेखर के स्थान पर एडीजी विशेष सशस्त्र बल एवं एसआईएसएफ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।