Breaking News:
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की स्थापना को मिली मंजूरी
मध्यप्रदेश
भोपाल। राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (एनसीएच) नईदिल्ली ने मध्यप्रदेश में 2 नए होम्योपैथी कॉलेज खोले जाने की अनुमति प्रदान की है। यह दोनों ही कॉलेज राजधानी भोपाल में शुरू होंगे। इसके अलावा आयोग ने राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्रप्रदेश में भी इसी साल नये होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज खोलने की अनुमति प्रदान की है।
सत्र 2026-27 में मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में क्रमश: रामकृष्ण होम्योपैथिक कॉलेज में 100 बीएचएमएस सीटें तथा भाभा होम्योपैथिक कॉलेज एण्ड हॉस्पिटल भोपाल में 60 बीएचएमएस सीटों समेत राजस्थान के सीकर, जयपुर, उदयपुर में एक-एक होम्योपैथिक कॉलेज, आंध्रप्रदेश में एक कॉलेज, महाराष्ट्र में दो होम्योपैथी के नए कॉलेज खोलने की अनुमति प्राप्त हुई है, जिन्हें मान्यता भी दे दी गई है जिनमें इसी सत्र में छात्रों के प्रवेश नीट आधार पर होंगे।
21 कॉलेजों के आवेदन, आठ को मिली अनुमति
बैचलर ऑफ होम्योपैथिक मेडिसिन एण्ड सर्जरी (बीएचएमएस) हेतु नए कॉलेज खोलने हेतु 21 नये आवेदन देशभर से एनसीएच के पास पहुंचे थे। जिसमें 8 कॉलेजों को मान्यता दी गई है। तीन कॉलेजों को डिनाइल पर्मीशन दिया गया, 7 कॉलेजों की मान्यता अण्डर प्रोसेस है, जबकि तीन कॉलेजों ने स्वयं ही आवेदन वापस लिया अथवा आवेदन निरस्त कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि वर्तमान में मप्र सहित देशभर में होम्योपैथी के कुल 299 कॉलेज संचालित हैं। आयुष मेडिकल एसोसिएशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश पाण्डेय ने कहा है कि जब तक सरकार होम्योपैथी में शासकीय स्तर पर रोजगार के अवसर नहीं बढ़ायेगी, तब तक मेडिकल की भांति होम्योपैथी कॉलेजों में बहुत ज्यादा इजाफा नहीं होगा। फिर भी 8 नये कॉलेज खुलना आयुष पैथी के लिए अच्छा कदम है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26
राजधानी
सुचिस्मिता सक्सेना गृह विभाग में उप सचिव, मनीषा सेंतिया को पर्यटन भेजा, भारतीय प्रशासनिक सेवा...
19-08-26