Breaking News:
राजधानी
पर्दे के पीछे भाजपा का ये फर्जी जिलाध्यक्ष कौन?
राजधानी
देखें वीडियो -
1. https://youtube.com/shorts/vK0_C44hgMM?si=Vwfa1aGi22rL8dhc
2. https://youtube.com/shorts/jFQ4wROHbbs?si=GrMfpqjPqRo7Ih7K
भोपाल। राजधानी भोपाल में कोलार क्षेत्र के कुछ दुकानदारों की दुकानों के बाहर लगे टीन शेड आधी रात में कुछ लोगों ने तोड़ दिए। इन लोगों का कहना था कि वे ऐसा भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति के कहने पर कर रहे हैं। उन्होंने यति बताकर किसी व्यक्ति से फोन पर बात भी कराईं। इसके बाद आक्रोशित दुकानदार गुरुवार की सुबह यति के पास पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया। यति ने कहा कि ना तो ऐसा करने के लिए मैने किसी को बोला है और ना ही मेरी किसी से फोन पर बात हुई। यति ने उस व्यक्ति से फोन पर बात भी की और स्पष्ट किया कि उस व्यक्ति से उनकी करीब छह महीने से बात नहीं हुई है। फोन पर ही यदि यह कहते सुने गए कि अपने भाजपा का जिलाध्यक्ष किसे बना दिया। फोन पर बात कर रहे व्यक्ति ने गलती तो मानी लेकिन इस गंभीर प्रकरण में जिलाध्यक्ष यति का रवैया उनके स्वभाव के अनुकूल कठोर नजर नहीं आया। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि यह फर्जी जिला अध्यक्ष बनाकर कौन प्रशासन और नगर निगम का काम संभाल रहा है। क्या भाजपा जिला अध्यक्ष का कम किसी का मकान- दुकान तुड़वाना, या अतिक्रमण हटवाना भी है ?
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26