मध्यप्रदेश
अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 58 फीसदी भत्ता देने के आदेश
मध्यप्रदेश
भोपाल। राज्य शासन ने अखिल भारतीय सेवा के अधिकारियों को 58 फीसदी महंगाई भत्ता देने के आदेश जारी कर दिए हैं। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय द्वारा अक्टूबर महीने के शुरुआत में केंद्रीय कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ाने के आदेश जारी किए थे। इसी आदेश के परिपालन में मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मप्र सरकार में कार्यरत अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों को 1 जुलाई 2025 से महंगाई भत्ता 58 फीसदी देने के आदेश जारी किए हैं।
मप्र सरकार में पदस्थ अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों को 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता रहा है। अक्टूबर महीने के वेतन के साथ बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता मिलेगा। शेष महीनों का अतिरिक्त भत्ता वेतन में समायोजित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि मप्र सरकार में अखिल भारतीय सेवा के सदस्यों के रूप में भारतीय प्रशासन सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और भारतीय वन सेवा के अधिकारी पदस्थ हैं।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26