Breaking News:
मध्यप्रदेश
मप्र के 80 जनजातीय विकासखंडों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोलेगा रेडक्रॉस
मध्यप्रदेश
20 जिलों के विकासखंडों में शुभारंभ 15 नवम्बर को, पहला खंडवा के खालवा में लोकार्पित
भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल के निर्देश पर इंडियन रेडक्रॉस सोसायअी, मप्र राज्य शाखा द्वारा 20 जिलों के 80 जनजातीय विकास खंडों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले जा रहे हैं। पहले जन औषधि केन्द्र का लोकार्पण प्रदेश के स्थापना दिवस के अवसर पर खंडवा जिले के खालवा विकासखंड में स्थित सिविल अस्पताल परिसर में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने किया। 20 जिलों के अलग-अलग 80 विकासखंडों में जनऔषधि केन्द्र के लोकार्पण आगामी 15 नवम्बर को किए जाएंगे। राज्यपाल श्री पटेल के निर्देश पर जन औषधि केन्द्रों के लोकार्पण के संबंध में इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी, मप्र राज्य शाखा के सचिव रामेन्द्र सिंह ने विगत दिनों 20 जिलों के जिलाधीशों/भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा के अध्यक्षों को पत्र लिखकर जन-औषधि केन्द्र खोले जाने के संबंध में तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
जिले जहां स्थापित होंगे जन औषधि केन्द्र
बालाघाट, अलीराजपुर, नर्मदापुरम, खण्डवा, सिवनी, श्योपुर, उमरिया, अनूपपुर, बड़वानी, झाबुआ, खरगोन, रतलाम,, शहडोल, बैतूल, धार, मण्डला, छिंदवाड़ा, बुरहानपुर, डिण्डौरी और सीधी।
सचिव ने पत्र से दिए तैयारियों के निर्देश
20 जिलों के जिलाधीशों/जिला इकाई अध्यक्षों को लिखे पत्र में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव रामेन्द्र सिंह ने लिखा कि जिले में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले जाने के संबंध में तत्काल आपकी अध्यक्षता में जिला स्तर के स्वास्थ्य विभाग के औषधि निरीक्षक एवं संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक कर यथाशीघ्र आपके जिले की सूची अनुसार विकासखंडों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोलने के संबंधी समस्त प्रक्रिया 10 नवम्बर तक अनिवार्य रूप से करने का कष्ट करें। इस संबंध में की गई कार्यवाही से इस कार्यालय को भी अवगत करावें, ताकि राज्यपाल सचिवालय को वस्तुस्थिति की जानकारी भेजी जा सके।
‘राज्यपाल के निर्देशानुसार प्रदेश के 20 अनुसूचित जिलों के 80 जनजातीय विकासखंडों में प्रधानमंत्री जन औषधि केन्द्र खोले जाना प्रस्तावित है। हमारा प्रयास है कि 15 नवम्बर भगवान बिरसा मुण्डा जयंती तक जिन विकासखंडों में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा स्थान उपलब्ध कराए जाएंगे वहां केन्द्रों का शुभारंभ होगा। ’
रामेन्द्र सिंह,
सचिव भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी, मप्र
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26