राजधानी
मुस्लिम वोट बैंक खिसकता देख बौखला गए हैं दिग्विजय सिंह
राजधानी
दिग्विजय सिंह के बयान पर भाजपा प्रवक्ता और मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल बोले
भोपाल। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा मंगलवार को पत्रकारवार्ता आयोजित कर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं मप्र वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष सनवर पटेल ने कहा कि दिग्विजय सिंह समेत कांग्रेस के अन्य नेता मुस्लिमों में अपना जनाधार खिसकते और वोट बैंक को बिखरते देख बौखला गए हैं।
श्री पटेल ने कहा कि देश और प्रदेश की जनता द्वारा बार-बार नकार दिए जाने के बावजूद कांग्रेस के लोग अभी भी अपना यथार्थ स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं और वे आज भी जाति और धर्म की राजनीति के सहारे अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं। उन्हें मध्यप्रदेश का शांति और सौहार्द्र का वातावरण चुभने लगा है, इसलिए वे अपने बयानों से माहौल बिगाडऩे का प्रयास कर रहे हैं।
वक्फ संशोधन बिल से नकारा हुआ भू-माफिया
डॉ. सनवर पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने जो वक्फ संशोधन बिल पारित कराया है, उसके बाद वक्फ के नाम जमीनों पर कब्जा कर करोड़ों रुपयों की हेरफेर करने वाला भू-माफिया बेकार हो गया है। अब वक्फ बोर्ड को होने वाली आय का उपयोग गरीब मुस्लिमों के कल्याण के लिए किया जाएगा। यह बात दिग्विजय सिंह जैसे नेताओं और मुस्लिम समाज में उनकी राजनीति का आधार रहे भू-माफिया के गले नहीं उतर रही है। इसीलिए इस तरह की वातावरण खराब करने वाली बयानबाजी कर रहे हैं ताकि लोग भ्रमित होकर हिंसा का रास्ता अपनाएं और मुस्लिमों के स्वयंभू नेता बने भू-माफिया अपना औचित्य साबित कर सके। लेकिन इस तरह की बयानबाजी से ये नेता अपनी हताशा ही जाहिर कर रहे हैं।
देश-प्रदेश का वातावरण बिगाडऩा चाहती है कांग्रेस
डॉ. पटेल ने कहा कि ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मूलमंत्र पर चल रही मोदी सरकार की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के मुस्लिम समाज के पात्र हितग्राहियों को भी मिल रहा है। इससे उनके जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आया है और वे देश की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। यही वजह है कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के परोक्ष समर्थन से हो रहे दंगों को छोडक़र देश में कहीं भी वक्फ संशोधन बिल के विरोध में हिंसा की घटनाएं नहीं हुई। जबकि कांग्रेस पार्टी और उसके सहयोगी दल इस मुद्दे का इस्तेमाल देश में आग लगाने के लिए करना चाहते थे। उन्हें यह विश्वास ही नहीं हो रहा है कि भोपाल जैसे शहर में मुस्लिम समाज के लोग उनकी बात न मानते हुए वक्फ संशोधन बिल के समर्थन में प्रदर्शन भी कर सकते हैं। बहरहाल, अपना अच्छा-बुरा समझने वाले मुस्लिम समाज के रवैये से कांग्रेसियों को निराशा हो रही है। इसीलिए दिग्विजयसिंह जैसे नेता जानबूझकर इस तरह की बयानबाजी कर रहे हैं, जिससे समाज का वातावरण खराब हो।
मोहन सरकार के लिए कानून व्यवस्था प्राथमिकता
डॉ. पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश में डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार है और उसके लिए प्रदेश की कानून व्यवस्था पहली प्राथमिकता है। प्रदेश में कोई भी व्यक्ति यदि वातावरण बिगाडऩे या कानून अपने हाथ में लेने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी, चाहे वह कोई भी हो।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26