Breaking News:
राजनीति
धन और समय बचाने एक राष्ट्र-एक चुनाव आज की आवश्यकता
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर ‘स्टूडेंट लीडर्स कॉन्क्लेव-2025 का शुभारंभ
भोपाल। राजधानी के निजी विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ को लेकर आयोजित ‘स्टूडेंट लीडर्स कॉन्क्लेव-2025’ को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने संबोधित किया।
श्री खंडेलवाल ने कहा कि लगातार चुनाव होने के कारण देश हमेशा चुनाव में व्यस्त रहता है। आचार संहिता लगी रहती है। बार-बार होने वाले चुनावों के कारण देश का बड़ा हिस्सा आचार संहिता में उलझा रहता है, जिससे उत्पादन, निर्माण और शासकीय निर्णय प्रभावित होते हैं। अगर देश हर साल तीन-चार महीने चुनावों में व्यस्त रहेगा, तो विकास कैसे होगा? इसलिए ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ आज की आवश्यकता है। इससे धन और समय दोनों की बचत होगी। कई देशों में यह व्यवस्था है। युवाओं में एकता और उनके विचार का एक होना आने वाला कल सुरक्षित करेगा और 2030 में भारत चीन और अमेरिका के बाद तीसरे नंबर की ताकत होगा।
2050 में दुनिया का नेतृत्व करेगा भारत
खण्डेलवाल ने कहा कि 2014 में भारत विश्व की 11वीं अर्थव्यवस्था था, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब चौथे स्थान पर पहुंच गया है। 2030 तक भारत, चीन और अमेरिका के बाद तीसरी सबसे बड़ी ताकत बनेगा और 2050 में दुनिया का नेतृत्व करेगा। युवा शक्ति जो देश का भविष्य है। 20-25 साल बाद देश का नेतृत्व हम नहीं, आप करेंगे। इसलिए राष्ट्रहित में सोच बदलना और एकता में रहना जरूरी है।
हर विषय पर सोचें युवा
खंडेलवाल ने कहा कि युवाओं का ध्यान राष्ट्र के विषय पर रखना होगा अगर नहीं रखा गया तो हमारे देश की हालत ईरान, पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी हो जाएगी। आज के युवाओं को हर विषय पर सोचना पड़ेगा। युवा जब एक होंगे, उनके विचार एक होंगे तभी आने वाला समय सुरक्षित रख पायेंगे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26