Breaking News:
राजधानी
शिशु मंदिर में हुआ दादा-दादी, नाना-नानी सम्मेलन
राजधानी
भोपाल। भोपाल नगर के सरस्वती विद्या मंदिर हर्षवर्धन नगर विद्यालय में गुरूवार को दादा-दादी एवं नाना-नानी सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में बुजुर्गों ने बच्चों के साथ समय बिताया, उनकी गतिविधियों को देखा और अपने बचपन को याद किया।
विद्यालय की शिशु वाटिका प्रमुख प्रियंका तिवारी ने बताया कि प्रतिवर्ष विद्यालय में एक दिन दादा-दादी, नाना-नानी सम्मेलन आयोजित होता है, जिसमे सभी बच्चों के दादा-दादी, नाना-नानी अपने बच्चों के बच्चों के स्कूल पहुंचते हैं।
बच्चों के साथ खेल खेले बुजुर्ग
श्रीमती तिवारी ने बताया कि दादा-दादी, नाना-नानी सम्मेलन में शामिल होने वाले बुजुर्ग बच्चों के साथ खेल खेलते हैं। यह सभी खेल आयु के हिसाब से रखे गए। इसके अलावा विद्यालय के शिक्षकों से भी बात करते हैं। इस तरह के आयोजन का उद्देश्य संयुक्त परिवार को बढ़ावा देना एवं बच्चों की परवरिश में उनके माता-पिता के साथ उनके दादा-दादी और नाना-नानी को जोडऩा होता है। कार्यक्रम का संचालन प्रतिमा वर्मा ने किया। कार्यक्रम का समापपन दादा-दादी, नाना-नानी पर कविता गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26