Breaking News:
राजनीति
यश घनघोरिया बने युवा कांगे्रस के प्रदेशाध्यक्ष
राजनीति
-पूर्व मंत्री लखन घनघोरिया के बेटे यश को मिले सबसे ज्यादा 3.13 लाख मत
भोपाल। मप्र युवा कांग्रेस का संगठन चुनाव का परिणाम घोषित हो गया है। जिसमें प्रदेशाध्यक्ष के दावेदार पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया के बेटे यश घनघोरिया को सबसे ज्यादा 3 लाख 13 हजार 730 वोट मिले हैं। युवा कांग्रेस के संगठन चुनाव में यश का नाम उन युवा नेताओं में शामिल हैं, जिन्हें हाई परफॉर्मर मानकार संगठन चुनाव में शामिल किया गया था।
चुनाव परिणाम के साथ ही प्रदेश महासचिव एवं जिला अध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। प्रदेशाध्यक्ष के लिए भोपाल के अभिषेक परमार 2,38,780 वोट पाकर दूसरे नंबर पर रहे हैं। तृतीय स्थान पर सीधी के देवेन्द्र दादू और चौथे स्थान पर ग्वालियर के शिवराज यादव रहे। युवा कांग्रेस चुनाव में हाई परफॉर्मर के रूप में करीब 48 युवा चेहरे शामिल थे। यानी ये सभी चुनाव प्रक्रिया शुरू होने के बाद में जोड़े गए थे। युवा कांग्रेस के 55 पदों के लिए 182 उम्मीदवार मैदान में थे। प्रदेश महासचिव के लिए सबसे ज्यादा वोट धीरज सिंह परिहार को मिले। युवा कांग्रेस के भोपाल ग्रामीण अध्यक्ष राहुल मंडलोई बने हैं।
दरअसल, 18 अप्रैल को एमपी में युवा कांग्रेस के चुनावों की घोषणा के साथ ही सदस्यता शुरू हुई थी। ऑनलाइन मोड पर एप के जरिए कराई गई सदस्यता में हर नए सदस्य को 50 रुपए सदस्यता शुल्क भी अदा करना था। 20 जून से 19 जुलाई तक चलाए गए सदस्यता अभियान में 15,37,527 युवाओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। इनमें से 63,153 युवाओं ने सदस्यता शुल्क जमा नहीं किया। सदस्यता शुल्क के साथ 14 लाख 74 हजार 374 युवाओं ने सदस्यता के लिए फॉर्म भरे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26