राजधानी

Image Alt Text

कोलार में बिजली बंद होने से कई क्षेत्रों में नहीं होगा जल प्रदाय

राजधानी

भोपाल। कोलार जलप्रदाय परियोजना को विद्युत प्रदाय करने वाले दोनों फीडरों पर रविवार, 9 नवम्बर को आवश्यक विद्युत संधारण कार्य होगा। इसलिए विद्युत वितरण कम्पनी द्वारा रविवार को इस क्षेत्र में बिजली कटोती करेगी। इस शट डाउन के कारण रविवार को कोलार जलप्रदाय परियोजना से प्रात: 10 बजे से शाम 6 बजे तक जलप्रदाय बाधित रहेगा। 

इन क्षेत्रों में होगी पानी की परेशानी 

बिजली कटने से रविवार को बरखेड़ीकला क्षेत्र, डी.आर.पी. लाईन क्षेत्र, नया शबरी नगर क्षेत्र, नयाबसेरा, ए.जी.कालोनी, राजीव नगर बस्ती, पम्पापुर, शिवाजी नगर, तुलसी नगर, ई-6 अरेरा कालोनी क्षेत्र, जनता क्वार्टर, बैंक कालोनी, नुपुरकुंज, पारस सिटी, ई-7 अरेरा कालोनी, एम.आई.जी, एल.आई.जी, वार्ड क्र. 49, मल्टी, कसम, अंसल प्रधान, दानापानी, फार्चयून, शॉलीमार, आरिफ नगर, 6 गलिया, छोटी मस्जिद के पास वाली गलियों, निशातपुरा, न्यू आरिफ नगर, बाग नुजहत अफ्जा, रेशम केन्द्र, राम मंदिर, हमीदिया रोड, छावनी, पटेल नगर, संगम टॉकीज, गुरूबख्श की तलैया, बाल विहार, मेडिकल स्ट्रीट, गुजरात कोल्ड्रिंक्स, खजूर वाली गली, शांति नगर, इब्राहिम गंज, कबाडख़ाना, छोला विश्रामघाट, सपना लॉज क्षेत्र, पंजुमल धर्मशाला, चौकसे नगर, रंभा नगर, अली अजीज की मस्जिद, काजी कैम्प रोड, इब्राहिमपुरा, मारवाड़ी रोड, कोतवाली रोड, इलेक्ट्रॉनिक मार्केट, मंगलवारा, इतवारा, आजाद मार्केट, इस्लामपुरा, कंजरपुरा, तलैया थाना, बुधवारा, वहीदिया स्कूल, पठार वाली गली, नूरमहल रोड, बलाईपुरा, बढ़ईपुरा, अमर बस्ती, पायगा नूरमहल, चौकी इमामवाड़ा, हवा महल रोड, शास्त्री नगर, 228 क्वाट्र्स, न्यू, ओल्ड, सुनेहरी बाग क्षेत्र, 12 दफ्तर की झुग्गियां, न्यू एम.एल.ए. क्वाट्र्स आदि क्षेत्रों में जलप्रदाय प्रभावित रहेगा।