Breaking News:
राजधानी
भोपाल निगमायुक्त बनकर ठग ऑनलाइन मांग रहा पैसा
राजधानी
संस्कृति ने एडवाईजरी जारी कर कहा मेरे नाम से किसी को न भेजें राशि
भोपाल। भोपाल नगर निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट बनाकर एवं उनकी डीपी लगाकर ठग उनके परिचितों से पैसों की मांग कर रहा है। शुक्रवार को ठग ने संस्कृति जैन के फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट से परितोष नाम के उनके परिचित को मैसेज कर पैसों की मांग की।
सोशल मीडिया के माध्यम से ठग द्वारा पैसों की मांग किए जाने की बात सामने आने पर संस्कृति जैन ने एडवाईजरी जारी कर कहा कि यदि कोई मेरे नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर और मेरी फोटोयुक्त डी.पी.लगाकर पैसे की मांग करता है तो उसे इग्नोर करें और मुझे अवगत भी कराएं।
निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने बताया कि किसी ने $84 56 2082285 नंबर पर उनकी लगाकर फर्जी एकाउंट बनाया और स्वयं के मीटिंग में होने एवं बैंक एकाउंट में ऑन लाईन बैंक ट्रांसफर में कुछ समस्या आने का हवाला देते हुए उनके परिचित से 50 हजार रुपये राशि एच.डी.एफ.सी बैंक में रिया इकरोया नाम के व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर करने को कहा। सोशल मीडिया पर उक्त व्यक्ति ने एच.डी.एफ.सी बैंक की रोईंग शाखा का एकाउंट नंबर 50100553727629 एवं आई.एफ.एस.सी कोड एच.डी.एफ.सी 0002245 भी दिया। चेट में आरोपी का मोबाइल नंबर बियतनाम का लिखा नजर आ रहा है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26
अपराध
बजरंग दल नेता के भाई की गोली मारकर हत्या, ठेले पर मोमोज खाने के दौरान...
27-08-26
मध्यप्रदेश
भोपाल में दो नए होम्योपैथी कॉलेजों की मंजूरी, देशभर में 8 नए होम्योपैथ कॉलेजों की...
19-08-26