राजधानी

Image Alt Text

भोपाल को झुग्गीमुक्त बनाने धरातल पर करें काम

राजधानी

कलेक्टर ने ली समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक, बोले 

भोपाल। भोपाल को झुग्गी मुक्त शहर बनाने के लक्ष्य की दिशा में त्वरित गति से काम किया जाए। यह जनकल्याण से जुड़ा महत्वपूर्ण अभियान है एवं सभी संबंधित विभाग समन्वयपूर्वक कार्य करें और जमीनी स्तर पर ठोस प्रगति सुनिश्चित करें। इस तरह के निर्देश कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने सोमवार को समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में दिए। 

संतोषजनक हो सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण 

कलेक्टर कौशलेन्द्र सिंह ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित निगरानी की जाए तथा शिकायतों का संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले की रैंकिंग में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।

एसआईआर में ईआरओ करें बीएलओ की निगरानी 

बैठक में कलेक्टरी ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी ईआरओ को निर्देशित किया कि वे अपने क्षेत्र के सभी बीएलओ के कार्यों की निकट से निगरानी करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीएलओ को निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए प्रेरित किया जाए। साथ ही कॉल सेंटरों को पूर्ण रूप से संचालित करते हुए, कार्य के दौरान उत्पन्न होने वाली समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाए। बैठक में एडीएम समित पाण्डे, प्रकाश नायक, सभी एसडीएम एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।