राजधानी

Image Alt Text

कलेक्टर की जनसुनवाई में आए 114 आवेदन

राजधानी

भोपाल। भोपाल कलेक्ट्रेट में मंगलवार को हुई जनसुनवाई में 114 आवेदन पहुंचे। मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत भोपाल श्रीमती इला तिवारी ने मंगलवार को जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में एडीएम पीसी शाक्य सहित अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। सीईओ जिला पंचायत श्रीमती तिवारी ने जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को सुना, उनसे चर्चा की और शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।