राजनीति

Image Alt Text

विधायक सबनानी ने दिखाई जनजातीय गौरव रथ को हरी झंडी

राजनीति

भोपाल।  जनजातीय गौरव वर्ष 2025 के आयोजन के तहत एक से 15 नवम्बर तक जनजातीय गौरव पखवाड़ा का संचालन किया जा रहा है। इसी क्रम मे बुधवार,12 नवम्बर को जनजातीय कार्य विभाग द्वारा ‘जनजातीय गौरव रथ’ को रवाना किया गया।

यह रथ आज श्यामला हिल्स स्थित अनुसूचित जनजाति महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ हुआ। विधायक भगवानदास सबनानी ने हरी झंडी दिखाकर जनजातीय गौरव रथ को रवाना किया। इस अवसर पर सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति विकास प्रशांत आर्य, छात्रावास अधीक्षक सुदेश बोबडे, छात्रावास अधीक्षक रोहित पटेल एवं जनजातीय विद्यार्थी उपस्थित रहे।

जनजातीय नायकों का योगदान बताएगा रथ 

 इस रथ के माध्यम से जनजातीय गौरव पर्व के तहत आयोजित विभिन्न गतिविधियों एवं जनजातीय महानायकों के योगदान की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जा रही है। साथ ही जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। यह यात्रा 15 नवम्बर 2025 तक जिले के विभिन्न स्थानों पर जारी रहेगी।