Breaking News:
राजधानी
विदा हुई वारिश, लेकिन नहीं सुधरी राजधानी की सडक़ों की हालत
राजधानी
कई सडक़ें पूरी तरह जर्जर, कुछ सडक़ों पर भरे सिर्फ गड्ढे
भोपाल। राजधानी की सडक़ों की खस्ता हालत से परेशान शहर की जनता बारिश के बंद होने का इंतजार कर ही थी। बारिश पूरी तरह बंद हो चुकी है, लेकिन अधिकांश सडक़ों की हालत अब भी खराब बनी हुई है।
राजधानी में मेट्रो, पुलों और सडक़ों के निर्माण तथा शहर में गैस पाइप लाइन डाले जाने के चलते खुद पड़ी सडक़ों से शहर की जनता पहले से परेशान है। जिन सडक़ों पर शासन के बड़े प्रोजक्ट नहीं हैं, वहां भी रास्ते चलने लायक नहीं हैं।
इन सडक़ों की हालत खस्ता
पुराने शहर में नारियलखेड़ा, शारदा नगर, डीआईजी, विश्वकर्मा नगर, अरिफ नगर, पीपुल्स मॉल से करोंद चौराहा से छोला गणेश मंदिर, रचना नगर अंडरब्रिज, अरेरा हिल्स सहित कई सडक़ें जर्जर हालत में हैं। इसी प्रकार अशोका गार्डन, 80 फीट रोड, बीएचईएल में आईटीआई चौराहा से रत्नागिरी चौराहा तक, एम्स से बरखेड़ा चौराहा, बागसेवनियां चौराहा से कटारा हिल्स, आशिमा मॉल से कटारा, 11 मील से खजूरी कला वायपास जैसी कई सडक़ें गड्ढों से भरी हैं।
यहां सुधार फिर भी कई जगह गड्ढे
बारिश के बाद नए शहर में कई जगह संधारण कार्य तो हुए, लेकिन गड्ढों का उचित उपचार नहीं हो सका है। कुछ सडक़ों पर जगह-जगह डामर बिछाकर, गड्ढे भरकर संधारण हुआ है। जिनसे गुजरते वाहन डगमगाते नजर आते हैं। इनमें सात नंबर से बिट्टन मार्केट, मनीषा मार्केट से शैतान सिंह चौरहा, 12 नंबर से एम्स, जेके अस्पताल से दानिश चौराहा जैसी कई सडक़ों पर गड्ढे तो कई उखड़ी पड़ी हैं।
गैस कंपनी ने खोदी कई सडक़ें
शहर में विगत करीब एक साल से अधिक समय से पीएनजी गैस पाइप लाइन पिछाने का काम जारी है। प्रमुख सडक़ों से लेकर कॉलोनियों तक में सडक़ों की करीब ढाई फीट चौड़ी और ढाई-तीन फीट गहरी खुदाई कर यह पाइप लाइन डाली जा रही है। पाइप लाइन विछाने के बाद कंपनी को सडक़ों को पहले की तरह संधारित करना है। लेकिन कंपनी गड्ढों को बंद कर सीमेंट-कंकरीट से पाटकर खानापूर्ति कर रही है। बिट्टन मार्केट से मनीषा मार्केट के बीच लम्बे समय से कंपनी का काम चल रहा है। प्रशासनिक अकादमी के आसपास सीसी की उखड़ी परतें गैस कंपनी की देन है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26