Breaking News:
राजधानी
गैमन इंडिया पर 25 करोड़ ठगी का आरोप
राजधानी
भोपाल। वॉच लीग नामक गैर सरकारी संगठन(एनजीओ) की पदाधिकारी ने सीबीडी परियोजना का काम कर रहीं तीन कंपनियों पर 25,000 करोड़ की ठगी का आरोप लगाया है। एनजीओ पदाधिकारी चंदना अरोड़ा ने पत्रकारवार्ता में आरोप लगाए कि भोपाल के न्यू मार्केट में सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट (सीबीडी) परियोजना पर काम कर रही गैमन इंडिया, दीपमाला इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और सृष्टि सीबीडी ने 25,000 करोड़ रुपये की ठगी की है। कंपनियों ने सरकार से 14.88 एकड़ महंगी जमीन लीज पर ली थी। लेकिन 2017 में लीज रद्द कर दी। इस परियोजना पर सरकार का पूरा नियंत्रण है, लेकिन कंपनियां अवैध पंजीकरण के माध्यम से व्यावसायिक दुकानें, कार्यालय और फ्लैट बेच रही हैं। उन्होंने कहा कि मामले में अन्य साझेदारों को शामिल करने की प्रक्रिया चल रही है और पंजीकरण दीपमाला इन्फ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से किया जा रहा है। कंपनी के खातों में पैसा ट्रांसफर किया जा रहा है। इसकी शिकायत ईडी, आर्थिक अपराध शाखा सहित अन्य जाच एजेंसियों तथा प्रधानमंत्री कार्यालय में शिकायत की गई है।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26