Breaking News:
राजधानी
आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा ने किया मेट्रो डिपो का निरीक्षण
राजधानी
आज ट्रेक और स्टेशनों के निरीक्षण के बाद सौपेंगे अंतिम रिपोर्ट
भोपाल। भोपाल मेट्रो के संचालन की अनुमति हेतु आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा (सीएमआरएस) नीलाभ्र सेन गुप्ता बुधवार शाम से शुक्रवार तक भोपाल प्रवास पर हैं। गुरूवार को सीएमआरएस टीम ने सुभाष नगर स्थित मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया। शुक्रवार को ट्रेक और स्टेशनों के निरीक्षण के बाद टीम अपनी रिपोर्ट सरकार को सौपेंगी। रिपोर्ट ओके होने की स्थिति में मेट्रो के व्यवसायिक संचालन की अनुमति मिलेगी और इसी माह प्रधानमंत्री के हाथों इसका लोकार्पण होने की संभावना है।
सीएमआरएस गुप्ता का पहला मेट्रो निरीक्षण
भोपाल मेट्रो परियोजना का पिछला निरीक्षण मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त के रूप में जनक कुमार गर्ग ने किया था। विगत 31 अक्टूबर को वे सेवानिवृत्त हो चुके हैं। नए मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त भारतीय रेलवे सिग्नल इंजीनियर्स सेवा के 1997 बैच के अधिकारी नीलाभ्र सेनगुप्ता ने विगत 1 नवम्बर को पदभार ग्रहण किया है। पदभार ग्रहण करने के बाद वे पहली बार मेट्रो का निरीक्षण करने भोपाल पहुंचे हैं, हालांकि आयुक्त कार्यालय की टीम पुरानी ही है।
निरीक्षण के दौरान डिपो में प्रवेश वर्जित
आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा के निरीक्षण के चलते भोपाल मेट्रो के स्थानीय अधिकारी सतर्क हैं। निरीक्षण के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो, इसलिए डिपो के अंदर किसी भी अनावश्यक व्यक्ति को प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
अधूरे कामों के बीच स्टेशनों का निरीक्षण आज
भोपाल मेट्रो के डिपो और ट्रेक का काम पूरा हो चुका है। हालांकि लगभग सभी स्टेशनों पर अधोसंरचना के कई काम अभी भी जारी है। शुक्रवार को आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा का निरीक्षण होना है। अब देखना है कि आयुक्त सिर्फ मेट्रो संचालन की स्थिति के आधार पर ही हरी झंडी देते हैं अथवा स्टेशनों पर चल रहे कामों के कारण अंतिम रिपोर्ट में दिक्कत आ सकती है।
आरडीएसओ से मिली है ओके रिपोर्ट
रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) ने निरीक्षण के बाद भोपाल मेट्रो की रिपोर्ट ओके दी है। आरडीएसओ टीम निरीक्षण के बाद सीएमआरएस को रिपोर्ट संबंधी दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बाद ही सीएमआरएस के निरीक्षण की तारीख तय हुई।
ईआईबी टीम ने भी किया निरीक्षण
भोपाल मेट्रो के प्रमुख वित्तपोषण भागीदारों में से एक, यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) की एक टीम ने भी गुरूवार को निरीक्षण कर मेट्रो प्रोजक्ट की प्रगति का आकलन किया। भोपाल मेट्रो को यूरोपीय निवेश बैंक (ईआईबी) से 40 करोड़ अमेरिकी डॉलर का ऋण मिलने की संभावना है।
‘पहले दिन सीएमआरएस ने टीम के साथ केवल मेट्रो डिपो का निरीक्षण किया है। शुक्रवार को ट्रेक एवं स्टेशनों का निरीक्षण होगा। गुरूवार को ईआईबी टीम ने भी मेट्रो प्रोजक्ट की प्रगति को देखा।’
अरविंद सोनी, डीजीएम स्पेशल, भोपाल मेट्रो
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26