राजनीति
पार्टी लाइन पर चलें, कार्यकर्ता की भी करें चिंता
राजनीति
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री ने परिचय बैठक में नव-नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी को दी समझाइश
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी की नव-नियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी के साथ शुक्रवार को पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने परिचय बैठक की । बैठक में उन्होंने आगामी कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। वहीं पदाधिकारियों को निर्देश भी दिए कि वे पार्टी लाइन से हटकर कोई काम न करें। जमीनी स्तर पर जुडक़र कार्यकर्ताओं की चिंता करें।
उल्लेखनीय है कि गुरूवार शाम राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने मुख्यमंत्री निवास पर छोटी समन्वय टोली की बैठक की थी। यह बैठक पार्टी नेताओं के बीच आपसी समन्वय और निगम-मंडलों में नियुक्ति से पहले नाम तय करने के उद्देश्य से हुई। बैठक में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल के अलावा दोनों उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा और राजेन्द्र शुक्ला के अलावा तीनों वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, प्रहलाद पटेल और राकेश सिंह उपस्थित रहे थे।
केन्द्र तय करेगा पदाधिकारियों का सोशल मीडिया पोस्ट
विभिन्न अवसरों पर पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा सोशल मीडिया पर डाले जाने वाले पोस्ट भी अब केन्द्रीय नेतृत्व की नजर में रहेंगे। विवादित मुद्दों और राष्ट्रीय विषयों पर पार्टी पदाधिकारी सोशल मीडिया पर किस तरह अपनी बात रखें। संबंधित विषय पर पार्टी द्वारा तय की गई लाइन के अनुसार ही पोस्ट किए जाएं। इसलिए राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश की बैठक में प्रत्येक पदाधिकारी के नाम और दायित्व के साथ उनसे सोशल मीडिया हैंडलर का नाम और मोबाइल नंबर का डिटेल मांगा है। संभव है कि राष्ट्रीय स्तर से पदाधिकारियों और नेताओं के सोशल मीडिया हैंडलर का प्रशिक्षण भी हो सकता है।
पार्टी कार्यक्रमों के लिए दी समझाइश
राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश ने पार्टी एवं मोर्चा पदाधिकारियों को आगामी प्रत्येक कार्यक्रम की सफलता के लिए जमीनी स्तर पर जुडक़र काम करने की समझाइश दी। उन्होंने पार्टी द्वारा सौंपे गए प्रत्येक जिम्मेदारी और कार्यक्रमों की सफलता के लिए जुटकर काम करने के निर्देश दिए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26