Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

बिहार विजय पर भोपाल में झूमे भाजपा कार्यकर्ता

राजनीति


प्रदेश कार्यालय में मना विजय उत्सव, संगठन पदाधिकारी हुए शामिल

भोपाल। बिहार विधानसभा में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) को मिली प्रचंड विजय के बाद राजधानी भोपाल सहित प्रदेशभर के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय में विजय उत्सव मनाया। संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सहित पार्टी पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया और ढोल-नगाड़ों के बीच जोरदार अतिशबाजी और मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी। 

पूरे भारत में चल रहा मोदी का जादू: डॉ. महेन्द्र सिंह 

पार्टी कार्यालय में विजय उत्सव के दौरान प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह कहा कि बिहार में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जादू चला है। इसीलिए ऐतिहासिक विजय प्राप्त हुई है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कुशल चुनाव प्रबंधन का परिणाम है कि पूरे भारत में जश्न का माहौल है। इस भारी जीत राष्ट्रवाद और विकास का परचम फहराया है। जातिवाद के बंधन समाप्त हो गए हैं। केवल बिहार नहीं, पूरे भारत में मोदी जी का जादू चल रहा है।     

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत की जीत: खंडेलवाल 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की मेहनत से यह भारी जीत हासिल हुई है। प्रधानमंत्री की गरीब कल्याण की योजनाएं और  देश के लोगों को साथ लेकर चलने, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व, मुख्यमंत्री नितीश कुमार की नीतियों के कारण बिहार में भाजपा और एनडीए गठबंधन की भारी बहुमत से विजय हुई है। श्री खंडेलवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा-बिहार में बंपर जीत हो गईल, जोड़ी मोदी-नीतीश जी के हिट हो गईल’।

मुख्यमंत्री ने इंदौर भाजपा कार्यालय में मनाया उत्सव

बिहार विजय पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर जिला भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव मनाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को हाथ से मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया। 

पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई  

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पदाधिकारियों की बैठक के दौरान बिहार चुनाव में एनडीए की भारी बहुमत मिलने पर एक दूसरों को मिष्ठान खिलाकर शुभकामनाएं दीं। वहीं पार्टी कार्यालय के परिसर में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं के साथ विजयउत्सव मनाया।

बिहार चुनाव में चला मोहन यादव का जादू 

बिहार में चुनाव में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का जादू खूब चला। 16 अक्टूबर से 9 नवम्बर के बीच उन्होंने लगातार बिहार प्रवास कर अलग-अलग 25 विधानसभा सीटों पर कई सभाएं कीं। जिन सीटों पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, उनमें से लगभग सभी सीटें भाजपा, जेडीयू सहित एनडीए के अन्य सहयोगी दलों के हिस्से में गई हैं। हालांकि पूरे चुनाव प्रचार के दौरान और चुनाव जीतने के बाद भी वे इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के कुशल नेतृत्व को देते रहे हैं। 

बिहार के भरोसे पर खरे उतरे मप्र के नेता 

बिहार चुनाव में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के अलावा कई नेताओं की अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई थी। इनमें केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कई सभाएं ली थीं। संगठन महामंत्री हितानंद शमा करीब एक महीने से ज्यादा समय तक बिहार में रहकर चुनावी रणनीति में लगे रहे। इसके अलावा मंत्री विश्वास सारंग को पार्टी ने महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र की 6 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा को दो सीटों की जिम्मेदारी मिली थी, लेकिन वे चार अन्य सीटों पर भी प्रचार के लिए पहुंचे। मप्र भाजपा के पूर्व अध्यक्ष वीडी शर्मा मुंगेर, खगडिया, बेगुसराय लोकसभा क्षेत्र की 16 सीटों की जिम्मेदारी दी थी। मप्र के नेताओं जिन सीटों की जिम्मेदारी सौंपी थी। उनमें ज्यादातर सीट एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी जीते हैं।