राजधानी

Image Alt Text

41 श्वान पकड़े, 39 नशबंदी कर छोड़े

राजधानी

भोपाल। नगर निगम द्वारा आवारा श्वानों को पकडक़र नसबंदी व एंटीरैबीज टीकाकरण की कार्रवाई लगातार की जा रही है। इसी क्रम में निगम के श्वान दस्ते ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यवाही करते हुए 41 आवारा श्वानों को पकडक़र नसबंदी केन्द्रों में भेजा। निगम अमले ने नसबंदी उपरांत 39 श्वानों को वापस छोड़ा। निगम दस्ते ने आवारा श्वानों को पकडक़र कजलीखेड़ा स्थित एबीसी सेंटर भेजा। जबकि 27 श्वानों को आदमपुर तथा 12 श्वानों को अरवलिया एबीसी सेंटर भेजा गया। इस प्रकार निगम के डॉग स्क्वाड ने कुल 41 श्वानों को नसबंदी केन्द्रों में भेजा तथा नसबंदी उपरांत 39 श्वानों को वापस छोड़ा गया।