Breaking News:
राजधानी
समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में एसआईआर पर सख्ती, बीएलओ हर दिन १० प्रतिशत के लक्ष्य के साथ करें काम
राजधानी
भोपाल। कलेक्टर कौशलेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में समय-सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि सभी ईआरओ को क्षेत्र में लगातार भ्रमण करने, बीएलओ एवं सुपरवाईजर को आज से कम से कम १० प्रतिशत फार्म का कलेक्शन एवं डिजिटाइलेशन करने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन की रैंकिंग सुधारें
कलेक्टर ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निराकरण के निर्देश दिए। कहा कि प्रत्येक शिकायत की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा शिकायतों का संतोषजनक और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए, जिससे जिले की रैंकिंग में सकारात्मक सुधार लाया जा सके।
खाद का पर्याप्त स्टॉक रखें एजेंसियां
कलेक्टर ने जिले में खाद की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों और आपूर्ति एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि खाद का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखा जाए और किसानों को किसी भी प्रकार की कमी या परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कृषि, सहकारिता और मार्कफेड अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी समितियों एवं विक्रय केंद्रों पर खाद की नियमित और पारदर्शी सप्लाई सुनिश्चित की जाए। वितरण व्यवस्था में अनियमितता या कालाबाजारी की शिकायत मिलने पर तत्काल जांच कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश कलेक्टर ने दिए।
शीघ्र भेजे जाएं आयोगों और न्यायालय के जवाब
कलेक्टर ने गीता भवन भूमि का चयन करने, विभिन्न आयोगों के पत्रों का जवाब भेजने, न्यायालय में समय पर जवाबदावा प्रस्तुत करने, राहवीर योजना एवं हिट एण्ड रन मामले में शीघ्र कार्यवाही करने संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अंकुर मेश्राम, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती इला तिवारी सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
लापरवाही पर सुपरवाइजर और बीएलओ निलंबित
मतदाता सूची के गहन परीक्षण (एसआईआर) में लापरवाही पर कलेक्टर ने रविवार रात एक सुपरवाइजर और एक बीएलओ को निलंबित कर दिया। बैठक में दोनों की लापरवाही की बात सामने आने के बाद कलेक्टर ने यह कार्रवाई की। कलेक्टर कौलेन्द्र सिंह ने रविवार रात में विधानसभा के हिसाब से एडीएम, नगर निगम अपर आयुक्त, ईआरओ, ईपीआरओ, डिप्टी कलेक्टर, आईटी टीम प्रभारी, सभी सुपरवाइजर आदि की बैठक भी ली। इसमें निर्देश दिए कि अब हर दो घंटे में सुपरवाइजर निर्धारित फॉर्मेट में अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे। एसआईआर के लिए कलेक्टर ने पहले से अधिकारियों को विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी है। ताकि, १० दिन में फॉर्म भरने का काम पूरा हो सके। बैठक के दौरान बताया गया कि सुपरवाईजर अनंत लाल मिश्रा और बीएलओ शुभम प्रताप सिंह ने एक भी गणना पत्र का डिजिटलीकरण नहीं किया गया। इसे कार्य में लापरवाही मानते हुए कलेक्टर ने दोनों को निलंबित कर दिया।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26