Breaking News:
मध्यप्रदेश
राजमार्गों पर स्थापित होंगी 80 पुलिस चौकियां
मध्यप्रदेश
दुर्घटनाओं के साथ वाहनों में लूट एवं अपराधों को रोकने में बनेगी सहयोगी
भोपाल । मध्यप्रदेश से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्गों और राज्य के राजमार्गों पर मप्र सरकार 80 पुलिस चौकियां स्थापित करने जा रही है। यह हाईवे चौकियां वाहन चालकों, सवारियों के साथ होने वाले लूट, मारपीट या अन्य प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाने और राजमार्गों पर होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं में सहयोगी बनेंगी।
राष्ट्रीय राजमार्गों एवं राज्य के राजमार्गों पर राहगीरों की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रस्तावित 80 में से 46 राजमार्ग चौकियों का निर्माण पूरा हो चुका है। जबकि 34 चौकियों का निर्माण अभी जारी है। यह योजना सफल रही तो राजमार्गों पर पुलिस चौकियों की संख्या और अधिक बढ़ाई जा सकती है।
राजमार्गों पर नहीं रुक रहीं लूट की घटनाएं
पुलिस की सख्ती के बाद भी मप्र में राजमार्गों पर वाहन चालकों से लूट की घटनाएं थमी नहीं हैं। विगत एक साल में कई चर्चित घटनाएं प्रकाश में आईं थीं, जो इस प्रकार हैं।
सागर में लूटे थे 12 करोड़ के मोबाइल
पिछले साल अगस्त महीने में सागर जिले की सीमा में लुटेरों ने नागपुर-झांसी राजमार्ग पर चालक को अचेत कर एवं ट्रक का अपहरण कर एप्पल कंपनी के 12 करोड़ कीमत के 1600 मोबाइल लूट लिए थे। यह ट्रक हैदराबाद से उत्तर भारत के लिए मोबाइल लेकर निकला था।
पेट्रोल पंपर पर की थी लूट
देवास जिले की सीमा में आगरा-मुंबई राजमार्ग पर इसी साल फरवरी में कुछ बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर बंदूक दिखाकर लूट की थी। नकाब पहने चार बदमाशा पेट्रोल पंप कर्मचारियों से 90 हजार रुपये लूट कर भाग निकले थे। हालांकि शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपियों का तीन राज्यों की सीमा में 1500 किमी तक पीछा किया और 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
कार पंचर कर लूटे थे गहने और नकदी
करीब सवा दो साल पहले राजगढ़ जिले की सीमा में जयपुर-जबलपुर राजमार्ग पर लुटेरों ने कार पंचर कर भोपाल के कोलार निवासी मयंक चतुर्वेदी और परिवार की महिलाओं से 4 लाख रुपये कीमत के गहने और 8 हजार रुपये नकदी लूट ली थी। कार पंचर होने बदमाश कार को जंगल के अंदर सुनसान क्षेत्र में ले गए थे।
चलते ट्रक से सामान चोरी
मई 2024 में मप्र के देवास-शाजापुर राजमार्ग पर एक चलते हुए ट्रक में लटककर बदमाशों द्वारा सामान चोरी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो को कार में पीछे चलते हुए किसी व्यक्ति ने बनाया था। वीडियो में मोटर साइकिल से पहुंचे तीन मदमाशों में से दो चलते ट्रक पर चढ़े और तिरपाल काटकर ट्रक में भरे बॉक्स सडक़ पर फेंक दिया। इसके बाद नीचे उतरकर मोटर साइकिल से भाग निकले।
पुलिस ने पकड़ी राजमार्ग की लुटेरी गैंग
इसी माह 16 अप्रैल को खरगौन पुलिस ने आगरा-मुंबई राजमार्ग पर आतंक मचाने वाली एक गैंग के 5 सदस्यों को पकड़ा था। जबकि एक सदस्य भाग निकला था। पुलिस के अनुसार यह गैंग ट्रकों से लूटपाट करती थी। पकड़े गए आरोपियों से लूटी गई नकदी, मोबाइल एवं एक बलेनो कार भी जब्त की थी।
बड़े शहरों में व्हीएमएस यातायात प्रबंधन
मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों भोपाल, इंदौर,ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन में इंटरसेप्टर वाहन, सोलर यातायात के साथ वीडियो प्रबंधन प्रणाली (व्हीएमएस) से यातायात प्रबंधन किया जाएगा। इन शहरों में व्हीएमएस उपकरणों को लगाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26