राजधानी

Image Alt Text

गंदगी फैलाने पर शराब दुकान से वसूला 5 हजार अर्थदण्ड

राजधानी

भोपाल। भोपाल नगर निगम सीमा के जोन क्र.8 के अमले ने शनिवार को चूना भट्टी क्षेत्र स्थित शराब की दुकान संचालक द्वारा दुकान के आसपास सार्वजनिक स्थल पर गंदगी फैलाते पाए जाने पर 5 हजार रुपये की अर्थदण्ड की राशि स्पॉट फाइन कर वसूली। निगम के सहायक स्वास्थ्य अधिकारी एवं अन्य अमला वार्ड क्र. 30 का निरीक्षण कर रहा था तभी चूना भट्टी क्षेत्र में शराब दुकान के आसपास बड़ी मात्रा में गंदगी, पॉलीथीन, सिंगल यूज प्लास्टिक सामान पड़ा नजर आया। जिस पर निगम अमले ने तत्काल कार्यवाही करते हुए संबंधित शराब दुकान संचालक से 5 हजार रुपये अर्थदण्ड वसूला।