Breaking News:
राजनीति
भाजपा ने एसआईआर में मांगा समाजों और साधु-संतों का सहयोग
राजनीति
पार्टी कार्यालय में हुई समाज प्रमुखों और प्रतिनिधियों की बैठक
भोपाल। मतगणन सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के संबंध में शनिवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी की भोपाल जिले की बैठक हुई। बैठक में जिले के साधु-संत, धर्म गुरू और विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में धर्मगुरु अनिलानंद जी महाराज, मध्यप्रदेश परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष विष्णु राजोरिया, हिंदू उत्सव समिति भोपाल के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी सहित विभिन्न समाज प्रमुख मंच पर उपस्थित रहे। रहे। बैठक को एसआईआर समिति के संयोजक व विधायक भगवानदास सबनानी, भोपाल के नवनियुक्त संभाग प्रभारी नागदा विधायक तेजबहादुर सिंह चौहान, सह संयोजक प्रदेश मंत्री रजनीश अग्रवाल और जिलाध्यक्ष रविन्द्र यति ने संबोधित किया।
विधायक सबनानी ने कहा कि एसआईआर के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता प्रतिदिन समय निकालकर अपने वार्ड के प्रत्येक बूथ पर जाएं। यह देखें कि उनके क्षेत्र के कौन-कौन से मतदाता काम के सिलसिले में बाहर गए हैं, किसकी मृत्यु हो चुकी है और कौन सा मतदाता बाहरी है। किसी एक व्यक्ति का नाम अनेक जगहों पर मतदाता सूची में दर्ज है, तो ऐसे प्रकरण आते हैं इस बात को निर्वाचन आयोग की जानकारी में लाएं और यह सुनिश्चित कराएं कि उस मतदाता का नाम एक ही स्थान पर रहें। जिलाध्यक्ष यति ने कहा कि एसआईआर को लेकर विपक्षी दलों द्वारा जनता को भ्रमित किया जा रहा है। हमें जनता को यह बताना होगा कि एसआईआर किसी भी मतदाता का नाम काटने के लिए नहीं है। एसआईआर सिर्फ मतदाता सूची के सटीक शुद्धिकरण के लिए चलाया जाने वाला अभियान है। पार्टी के सभी कार्यकर्ता 4 दिसंबर तक चलने वाले इस अभियान में पूर्ण समर्पण के साथ जुट जाएं। श्री यति ने कहा कि सभी समाज के प्रमुखों का सहयोग लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सशक्त बनाएगा और मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति प्रदान करेगा। बैठक में सिंधी, ब्राहम्ण, राठौड, माझी, स्वर्णकार, जोगी, साहू, विश्वकर्मा, नामदेव, कलार, यादव, पाल, चौरसिया, सेन एवं राजपूत समाजों के साधु संत, प्रतिनिधि शामिल हुए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26