Breaking News:
राजधानी
एसआईआर में लापरवाही पर कलेक्टर की कार्रवाई, 3 बीएलओ और 3 सुपरवाईजर को कारण बताओ नोटिस
राजधानी
भोपाल। राजधानी में चल रहे गणना पत्रकों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही सामने आने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कौशलेंद्र सिंह ने विधानसभा क्षेत्र 151 नरेला के 3 बीएलओ सुपरवाइजर एवं 3 बीएलओ को कारण-बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने नरेला क्षेत्र की समीक्षा के दौरान निर्धारित कार्य प्रगति में गंभीर कमी तथा फील्ड रिपोर्टिंग में अनियमितताएं पाई, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
जिन बीएलओ सुपरवाइजरों को नोटिस दिया गया है, उनमें संजीव जौहरी, गोविंद ढाक्स्या और राधेश्याम साहनी शामिल हैं। इसी प्रकार कार्य में अपेक्षित प्रगति न लाने और समयबद्ध निर्देशों का पालन न करने पर बीएलओ अजय तावड़े, अर्जुन पटेल और श्रीमती रंजना शर्मा को भी कारण-बताओ नोटिस जारी किया गया है।कलेक्टर ने कहा है कि विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 एक अत्यंत महत्वपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया है, जिसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं है। सभी अधिकारी एवं मैदानी कर्मचारी लक्ष्यों को समय पर पूर्ण करें तथा प्रतिदिन की प्रगति अद्यतन रूप से प्रस्तुत करें।
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26