राजधानी

Image Alt Text

पहलगाम में नृशंस हत्याकांड पर आक्रोशित भोपाल

राजधानी

भाजपा ने निकाला मशाल जुलूस, चेम्बर का शहर बंद कल 

भोपाल। कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों द्वारा निर्दोश पर्यटकों को गोलीमारकर किए गए नर संहार का देशभर में विरोध हो रहा है। मप्र की राजधानी भोपाल में भी इसके विरोध में लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं। गुरूवार को भाजपा ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। वहीं चेम्बर ऑफ कॉमर्स, भोपाल ने इस घटना के विरोध में शनिवार को भोपाल बंद का आह्वान किया है। 

भारतीय जनता पार्टी ने पहलगाम में हिन्दू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में विशाल मशाल जुलूस निकाला। जुलूस नानके पेट्रोल पंप से रोशनपुरा तक पैदल मार्च कर निकाला गया। रोशनपुरा चौराहा पर पहुुंचकर मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद पर अंतिम कील ठांकने का काम होगा। पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर आतंकवादियों द्वारा किया गया कायराना हमला भारत की आत्मा पर हमला है, जिसे भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। मशाल जुलूस में प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, श्रीमती सीमा सिंह, विधायक भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए। 

26 अप्रैल को भोपाल बंद का आह्वान 

पहलगाम में निहत्थे व बेकसूर हिंदुओं का धर्म पूछकर उनके परिवारजनों के सामने की गई बर्बरता से हत्या के विरोध में भोपाल चेम्बर ऑफ  कॉमर्स ने शनिवार, अप्रैल को भोपाल बंद का आह्वान किया है। चेम्बर के अध्यक्ष तेजकुलपाल सिंह पाली ने कहा कि इस निर्मम हत्याकाण्ड के के विरोध में एवं मृतकों के परिवार जनों के साथ खड़े रहकर भोपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इंडस्ट्रीज विरोध प्रदर्शन करेगा। पाली की ओर से भोपाल के सभी व्यापारियों एवं व्यापारिक संगठनो से आग्रह किया है कि पहलगांव आतंकी हमले के कड़े विरोध में 26 अप्रैल अपने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखें और विरोध स्वरूप भोपाल बंद रखने में सहयोग करें।  

विहिप-बजरंग दल का विरोध प्रदर्शन आज

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में विश्व हिन्दू परिषद- बजरंग दल का राष्ट्रब्यापी विरोध प्रदर्शन शुक्रवार, 25 अप्रैल को होगा। इसी क्रम में मप्र की राजधानी भोपाल में शुक्रवार शाम 3 बजे बोर्ड ऑफिस चौराहा पर प्रदर्शन होगा। विहिप ने सकल हिन्दू समाज से इस प्रदर्शन में शामिल होने का आग्रह किया है।