Breaking News:
राजधानी
दौडऩे को तैयार भोपाल मेट्रो, सीएमआरएस रिपोर्ट के इंतजार
राजधानी
द्वितीय चरण का काम भी हुआ चालू, जून 27 तक होगा पूरा
भोपाल। भोपाल में मेट्रो ट्रेन दौडऩे के लिए तैयार खड़ी है। मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) टीम के अंतिम निरीक्षण भी हो चुका है। अब टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। मेट्रो सुरक्षा के साथ-साथ यात्री सुरक्षा एवं सुविधा मानकों को लेकर सीएमआरएस टीम की ओर से ओके रिपोर्ट मिलते ही संभवत: दिसम्बर महीने में राजधानी में मेट्रो का सार्वजनिक परिवहन शुरू हो जाएगा।
प्रधानमंत्री कर सकते हैं लोकार्पण
भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन मेट्रो के प्रथम चरण में सुभाष नगर से एम्स हॉस्पीटल तक मेट्रो संचालन हेतु लोकार्पण के लिए पूरी तरह तैयार है। आयुक्त मेट्रो रेल सुरक्षा टीम की ओर से हरी झंडी मिलते ही कॉर्पोरेशन मप्र के नगरीय विकास एवं आवास विभाग को इसकी सूचना देकर लोकार्पण का अनुरोध करेगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रधानमंत्री से समय लेकर मेट्रो लोकार्पण की तिथि घोषित करेंगे।
धरातल पर शुरू हुआ द्वितीय चरण का काम
भोपाल मेट्रो के प्रथम चरण में मात्र 6.22 किलोमीटर का काम पूरा होने और सीएमआरएस टीम से हरी झंडी मिलने के बाद ट्रेन चलने की तैयारी में है। जबकि द्वितीय चरण में सुभाष नगर से करोंद तक ओरेंज लाइन और भदभदा से रत्नागिरी तिराहा तक ग्रीन लाइन मेट्रो का काम शुरू हो चुका है। इन परियोजनाओं में मृदा परीक्षण और डिजाइन की स्वीकृति अंतिम चरण में है। कुछ स्थानों पर पिलर की खुदाई का जमीनी काम भी शुरू हो चुका है। मेट्रो के इन दोनों चरणों का काम ठेका कंपनी को जून 2027 तक पूरा करना है।
‘सुभाष नगर से एम्स तक पहले चरण में मेट्रो संचालन के लिए सिर्फ सीएमआरएस टीम की रिपोर्ट का इंतजार है। द्वितीय चरण का काम भी शुरू हो चुका है। मृदा परीक्षण और डिजाइन फायनल हो चुके हैं।’
अरविंद सोनी
(डीजीएम सोशल)
भोपाल मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26