राजधानी

Image Alt Text

36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में भोपाल का केव्ही-2 प्रथम, राष्ट्रीय स्तर के लिए हुआ चयन, विजेता टीम अब देश की संसद में देंगी प्रस्तुति

राजधानी

भोपाल। पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, चंदौली (वाराणसी संभाग) में 24 से 26 नवंबर तक आयोजित हुई 36वीं राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में भोपाल के पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2, शिवाजी नगर भोपाल के विद्यार्थियों ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। 

राष्ट्रीय युवा संसद प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने संसदीय प्रक्रियाओं की उत्कृष्ट समझ, प्रभावशाली तर्क, प्रखर वक्तव्य, कौशल और सशक्त लोकतांत्रिक दृष्टिकोण का प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर केवी-2 भोपाल की टीम का चयन राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। अब यह प्रथम विजेता छात्र टीम नई दिल्ली स्थित संसद भवन में अपनी प्रस्तुति देंगे। 

विद्यालय के प्राचार्य पवन कुमार बेदुये ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे विद्यार्थियों ने विद्यालय और भोपाल शहर का नाम राष्ट्रीय पटल पर गर्व से चमकाया है। विद्यालय परिवार को उन पर अत्यंत गर्व है। विद्यार्थियों की इस सफलता में प्रभारी श्रीमती आर. सुजाता, डॉ. राजू प्रसाद राठौर, रूपेश सोनी, श्रीमती वर्षा रैकवार एवं श्रीमती अनीता नीलकंठ ने अनुरक्षक एवं मार्गदर्शक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।