Breaking News:
राजनीति
कांग्रेस विचारधारा नहीं, अंग्रेजों का बनाया एक मंच: खंडेलवाल
राजनीति
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने राजगढ़ में संबोधित की एसआईआर पर कार्यशाला, पार्टी कोर गु्रप की बैठक भी ली
भोपाल। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरूवार को राजगढ़ जिले के नरसिंहगढ़ में मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर आयोजित जिला कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कोई राजनीतिक दल नहीं था। यह आजादी के आंदोलन के समय एक अंग्रेज द्वारा बनाया गया एक मंच था, जिसमें सभी विचारधारा के लोग शामिल होकर देश को आजाद कराने का कार्य कर रहे थे। देश के आजाद होने के बाद महात्मा गांधी कांग्रेस को समाप्त करना चाहते थे, लेकिन जवाहरलाल नेहरू ने सत्ता के लिए इसका उपयोग किया। नेहरू परिवार आज भी इसका उपयोग सत्ता के लिए कर रहा है। कांग्रेस की अपनी कोई विचारधारा ही नहीं है।
खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा अपने गठन के समय से लेकर आज तक एक विचारधारा को लेकर आगे बढ़ रही है। भाजपा ने अपने विचारधारा से कभी समझौता नहीं किया। कार्यकर्ता आधारित भाजपा संगठन आज भी अपनी विचाधारा पर अडिग है। एसआईआर प्रक्रिया मतदाता सूची के शुद्धिकरण और पारदर्शी चुनाव कराने के लिए आवश्यक है। एसआईआर का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता बताएं कि देश में एसआईआर की शुरूआत कराने वाले जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी क्या गलत थे। पार्टी के सभी कार्यकर्ता एसआईआर प्रक्रिया में मतदाताओं का सहयोग करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से न कटने पाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री खण्डेलवाल ने जिला कोर ग्रुप की बैठक को भी संबोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
देशभर में समाप्ति की ओर कांग्रेस
श्री खंडेलवाल ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पूरे देश में फैली हुई थी। हर तरफ कांग्रेस को बोलबाला था, लेकिन कांग्रेस की कोई विचारधारा न तो पहले थी और न ही आज है। राष्ट्र प्रथम की भावना और विचारधारा के साथ वर्ष 1952 में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने जब जनसंघ की स्थापना की, उसके बाद से कांग्रेस का अस्तित्व कम होने लगा। आज स्थिति यह बन गई है कि अपनी विचारधारा को लेकर कभी समझौता नहीं करने के कारण भारतीय जनता पार्टी पूरे देश में अपना विशिष्ट स्थान बनाकर जनता की सेवा कर रही है। वहीं कांग्रेस पार्टी की कोई विचारधारा नहीं होने के कारण कांग्रेस आज मध्यप्रदेश सहित देश भर में पूरी तरह से समाप्ति की ओर तेजी से बढ़ रही है। कांग्रेस पार्टी एक परिवारवादी पार्टी है, जबकि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित दल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपनी विफलता छिपाने के लिए एसआईआर का विरोध कर रही। बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी, नेता उपस्थित रहे।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26