Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजधानी

Image Alt Text

42 किसानों से वसूला 2.20 लाख अर्थदण्ड

राजधानी

भोपाल की तीनों तहसीलो में नरवाई जलाने पर हुई कार्रवाई 


भोपाल । खेतों में कटी फसल के डंठल (नरवाई) नहीं जलाने की प्रशासन की चेतावनी के बाद अब कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार को प्रशासन की अलग-अलग टीमों ने भोपाल की तीनों तहसीलों कोलार, बैरसिया और हुजूर में नरवाई जलाने वालों पर अर्थदण्ड की कार्रवाई की। 

कलेक्टर के आदेश पर हल्का पटवारियों से घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच प्रतिवेदन लिया गया। इस प्रतिवेदन के आधर पर अर्थदण्ड अधिरोपित किए जाने की कार्यवाही की गई। 

कोलार में 14 किसानों पर 52500 अर्थदण्ड 

कोलार तहसील की ग्राम पंचायत देहरीकलां भूमि स्वामी मो. शाहिद पर 7500 रुपये, मो. राशिद, पर 5000 रुपए, मनोहर पर 5000 रुपये, प्रदीप खूबचंदानी पर 2500 रुपये, नसीम अख्तर पर 5000 रुपए, ग्राम पंचायत सेमरीकलां में मनोज प्रजापति पर 2500 रुपए, कृपाल सिंह पर 5000 रुपये, मखमल सिंह पर 5000 रुपये, ग्राम पंचायत पिपलिया केशो के भूमि स्वामी सरदार हरपाल सिंह पर 5000 रुपए, सोहन सिंह, अनंत सिंह पर 2500 रुपए, ग्राम पंचायत हिनोतिया आलम के नवोदय हरवंस, सतेंद्र शुक्ला पर 2500 रुपए, ग्राम पंचायत हिनोतिया के रूपकुमार पर 2500 रुपए एवं शीतल दुबे पर 2500 रुपए अर्थदण्ड अधिरोपित किया गया। 

हुजूर में 1.15 लाख अर्थदण्ड के साथ एफआईआर 

कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के आदेश पर तहसील हुजूर में नरवाई जलाने वाले 15 व्यक्तियों पर एक लाख 15 हजार रुपये के अर्थदण्ड के साथ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे खेतों में नरवाई न जलाएं और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में शासन के निर्देशों का पालन करें,अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।


बैरसिया में 13 किसानों से वसूले 52500 रुपये 

बैरसिया तहसील की जनपद पंचायत बैरसिया के सभागार में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व ने वन विभाग, राजस्व विभाग एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति में इन विभागों के मैदानी कर्मचारियों की एक बैठक ली। बैठक में वन, राजस्व एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के विभिन्न मुद्दों एवं नवीन शासन निर्देशों के संबंध में सभी उपस्थित शासकीय सेवकों को जानकारी दी। बैठक में बताया गया कि तीनों विभागों के कर्मचारी किसानों को नवाई नहीं जलाने और ऐसा करने पर अर्थदण्ड की कार्रवाई करें। इस आदेश के बाद बुधवार को तहसील बैरसिया में 13 व्यक्तियों  पर 52500 का पर्यावरण क्षति शुल्क अधिरोपित किया गया जिसकी वसूली की कार्रवाई भी की जा रही है।