Breaking News:
राजधानी
सीएम इंफ्रा में लापरवाही पर दो इंजीनियर निलंबित
राजधानी
नगर निगम आयुक्त खुद देंगी राजधानी में पेड़ काटने की अनुमति
भोपाल। कोलार क्षेत्र में सीएम इंफ्रा के अंतर्गत निर्मित सीसी सडक़ के कार्यों में लापरवाही बरतने एवं संतोषजनक जानकारी न देने पर नगर निगम आयुक्त श्रीमती संस्कृति जैन ने जोन नंबर-18 के प्रभारी सहायक यंत्री (यांत्रिक) मनीष सिंह एवं उपयंत्री (यांत्रिक) हर्षदीप सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
वार्ड क्रमांक 83 में सीएम इंफ्रा के तहत निर्मित सडक़ की स्थिति मानक स्तर की गुणवत्ता की न होने और जगह-जगह गड्ढ़े, सतह खराब होने पर सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए निगमायुक्त ने यह कार्रवाई की। इस मामले में कार्यपालन यंत्री कोलार एसके राजेश को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निगमायुक्त ने सीएम इंफ्रा के तहत निर्माणाधीन सडक़ की कोर कटिंग कर जांच कराने के अधीक्षण यंत्री को निर्देश दिए।
एनजीटी के आदेश के बाद पेड़ काटने पर सख्ती
भोपाल नगर निगम क्षेत्र में पेड़ काटने पर नगर निगम आयुक्त ने सख्ती की है। उन्होंने कहा है कि शहर में बिना अनुमति कहीं भी पेड़ काटा गया तो संबंधित व्यक्ति को जेल जाना पड़ सकता है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के बाद नगर निगम भोपाल पेड़ काटे जाने को लेकर सख्त हो गया है। पेड़ काटने की अनुमति शाखा को निगम आयुक्त संस्कृति जैन स्वयं देखेंगी। वे ही अनुमति जारी करेंगी। निगमायुक्त ने गुरुवार को निगम कार्यालय में बैठक ली, जिसमें बिना अनुमति के पेड़ काटने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अब शहर में यदि कोई भी बिना अनुमति वृक्ष काटेगा तो उसे जेल तक भी जाना पड़ सकता है।
वृक्ष अधिकारी की प्रत्यायोजित शक्तियां निरस्त
उच्च न्यायालय के आदेश के परिपालन में निगम आयुक्त श्रीमती जैन ने आयुक्त में निहित वृक्ष अधिकारी की पूर्व में प्रत्यायोजित शक्तियों को निरस्त कर दिया है। अब वे स्वयं वृक्ष अधिकारी के रूप में वृक्ष काटने की अनुमति जारी करेंगी। बैठक में नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि यदि कोई भी बिना अनुमति के वृक्षों की कटाई-छंटाई करता है तो उसके विरुद्ध सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्ति को जेल भी जाना पड़ सकता है।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26