Breaking News:
राजधानी
धार्मिक क्षेत्रों में दें फूलों की खेती को बढ़ावा
राजधानी
समय-सीमा पत्रों की बैठक में संभागायुक्त ने दिए निर्देश
भोपाल। संभागीय आयुक्त कार्यालय में शुक्रवार को संभागायुक्त संजीव सिंह की उपस्थिति में समय-सीमा पत्रों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को संभागायुक्त ने निर्देश दिए कि संभाग के धार्मिक क्षेत्रों में फूलों की खेती को बढ़ावा दिया जाए। किसानों को भावांतर योजना और किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर मिले। सीएम हेल्पलाइन और समाधान ऑनलाइन कार्यक्रम की शिकायतों का निराकरण भी समय पर हो। जो शिकायतें सौ दिवस से अधिक समय से लंबित चल रही हैं उन पर विशेष ध्यान दिया जाए। बैठक में संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री विनोद यादव, उपायुक्त (राजस्व) श्रीमती किरण गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
छात्रावासों का करें निरीक्षण, समय पर मिले छात्रवृत्ति
संभागायुक्त ने कहा कि अधिकारियों द्वारा छात्रावासों का निरीक्षण किया जाए। छात्रवृत्ति और शिष्यवृत्ति का लाभ समय पर दिलाना सुनिश्चित करें। एकल नल जल योजनाओं को दिसंबर तक पूर्ण कर लिया जाए। नर्मदा परिक्रमा पथ की निगरानी कर आवश्यक कार्य शुरू किए जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला जल स्वच्छता मिशन, सडक़ सुरक्षा समिति, जिला स्वास्थ्य समिति आदि की बैठकें समय पर आयोजित की जाएं।
स्कूल-कॉलेजों में महिला अपराध रोकने बनाएं योजना
संभागायुक्त श्री सिंह ने कहा कि स्कूलों और कॉलेजों में महिला अपराधों की रोकथाम के लिए काउंसलिंग की प्लानिंग की जाए। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, महिला बाल विकास और पुलिस विभाग आपस में समन्वय बनाकर कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने विभिन्न प्रकार की राहत राशि का वितरण समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त ने पंडित खुशी लाल शर्मा आयुर्वेद महाविद्यालय, शासकीय स्वशासी होम्योपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय एवं चिकित्सालय की कार्यकारिणी की बैठक में आवश्यक निर्देश दिए।
ट्रेंडिंग खबरें
व्यापार
4 हजार क्विंटल से अधिक चीनी का भंडार नहीं रख सकेंगे डीलर
01-09-26
मध्यप्रदेश
रात 8 बजे चढ़ता है पतीला, रात 12 बजे मासूमों का भोजन तैयार, ठेकेदार की...
01-09-26
मध्यप्रदेश
मासूमों के पोषण आहार में फर्जीवाड़े के खुलासे से परेशान डीपीओ बोलीं गड़बड़ी पर मैं...
01-09-26
राजधानी
अंशुमन यादव बने एडीजी इंटेलीजेंस, चंचल शेखर डायरेक्टर खेल विभाग, मप्र में बदलीं वरिष्ठ आईपीएस...
29-08-26
मध्यप्रदेश
ठेकेदार गटक रहे मासूमों का पोषण आहार, ग्वालियर में मासूमों को गर्म भोजन और महिला...
29-08-26