Breaking News:

• रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार • ‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में कलेक्टर के निर्देश • पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश अध्यक्ष ने मिठाई के साथ खिलाई झालमुड़ी • कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार • मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले यह ऐतिहासिक और अभूतपूर्व दिन • रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की चक्रानुक्रम (रोटेशन) सूची! अभी मैदानी अमले को मिलना शुरू हुई नई पदस्थापना
राजनीति

Image Alt Text

जनजातीय क्षेत्रों में सफल नहीं होने देंगे कांग्रेस के कुचक्र और मिशनरीज के षड्यंत्र : तेकाम

राजनीति

भाजपा अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष तेकाम बोले-कांग्रेस के लिए सत्ता, भाजपा के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि 

 भोपाल। कांग्रेस के जनजातीय समाज को गैर हिन्दू बताकर समाज को तोडऩे के कुचक्र और झूठ व प्रलोभन के सहारे कन्वर्जन का षड्यंत्र रचने वाली मिशनरीज को अब सफल नहीं होने दिया जाएगा। पार्टी नेतृत्व के निर्देशन में भाजपा अजजा मोर्चा समाजसेवा के साथ-साथ वैचारिक विषयों पर भी प्राथमिकता से काम करेगा।  जनजातीय समाज के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की योजनाओं को भी मोर्चा धरातल तक ले जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम ने विशेष बातचीत में कही। 

श्री तेकाम ने कहा कि भाजपा सबका साथ-सबका विकास और राष्ट्रहित सर्वोपरि के ध्येय की राजनीति करती है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पीएम जनमन जैसी योजनाओं के माध्यम से घने जंगलों और सुदूर क्षेत्रों में रहने वाली जनजातियों तक भी बिजली, पानी, सडक़, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचा रहे हैं। जनजातीय क्षेत्रों एकलव्य और सांदीपनी जैसे विद्यालय खोले जा रहे हैं। जबकि सत्ता के ध्येय के साथ राजनीति करने वाली कांग्रेस ने आजादी के बाद से ही जनजातियों को शिक्षा से दूर रखा, क्षेत्रों में विद्यालय नहीं खुलने दिए। हमेशा वोट बैंक के रूप में उपयोग किया। इसीलिए देश और प्रदेश में जनजातीय सीटों पर भाजपा के प्रति समर्थन और विश्वास बढ़ा है। मप्र में भी 27 में से 25 सीट भाजपा के पास है, अगले विधानसभा चुनाव में यह 35 पार होने वाली हैं। भाजपा राजनीति नहीं समाज और राष्ट्रोत्थान की बात करती है। इसी से प्रभावित होकर मैंने भाजपा को चुना।  

संस्कृति-समाज उत्थान के प्रयासों में जुटी सरकारें 

कांग्रेस सरकारों ने हमेशा ही जनजातियों, उनकी संस्कृति, महापुरुषों को उपेक्षित रखा। भाजपा सरकारें और प्रधानमंत्री श्री मोदी जनजातीय महापुरुषों के राष्ट्र और समाज के लिए योगदान और इतिहास को लगातार पुनस्र्थापित करने का प्रयास कर रहे हैं। रानी दुर्गावती, राजा शंकर शाह-रघुनाथ शाह, मामा टंट्या भील जैसे जनजातीय नायकों की प्रतिमाएं देशभर में स्थापित की जा रही हैं। जीवनियां स्कूली पाठ्यक्रमों में शामिल की जा रही हैं। भाजपा सरकारें जनजातीय संस्कृति को सुरक्षित करने का हर संभव प्रयास कर रही हैं। 

जनजातीय स्मारकों में हिन्दू देवी-देवता के प्रमाण 

श्री तेकाम ने कहा कि जनजातियों को गैर हिन्दू बताने वाले नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार स्वयं मंदिरों में जाते हैं, देवी-देवताओं की ढोक लगाते हैं। 10 हजार गणेश प्रतिमाएं बांटने का दिखावा करते हैं। जनजातीय समाज के राजा-महाराजाओं के महलों, 152 गढ़ों में हिन्दू देवी-देवताओं के स्थान मौजूद हैं। कांग्रेस का षड्यंत्र जनजातीय समाज स्वयं ही विफल करेगा।    

23 साल पहले आंदोलन से शुरू की राजनीतिक यात्रा 

श्री तेकाम 10वीं तक की शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। 11वीं, 12वीं उत्कृष्ट विद्यालय से की। वे विद्यालयीन छात्र रहते हुए ही सामाजिक आंदोलनों में रुचि लेने लगे थे। वर्ष 2002 में उत्कृष्ट विद्यालय का छात्र रहते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुडे और उसी वर्ष बिजली कटौती को लेकर दिग्विजय सिंह सरकार के खिलाफ डिण्डौरी में बड़ा आंदोलन किया।  इसके आगे की शिक्षा इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर में हुई, जहां16 निजी और 5 शासकीय महाविद्यालयों के एग्रीकल्चर स्टूडेंट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इस दौरान छात्र समस्याओं को लेकर 15 दिन की भूख हड़ताल कर सरकार को हिलाया। 2011 में जनजातीय कल्याण विकास से संबंधित सामाजिक संगठन का नेतृत्व किया। 2013 में एक हजार युवाओं के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।   

वैचारिक संगठनों और पार्टी में मिले दायित्व 

श्री तेकाम सेवाभारती में प्रांत टोली सदस्य, एकल विद्यालय की प्रांत टोली और ग्राम भारती में जिला उपाध्यक्ष के दायित्व में रहे। इसके अलावा डिण्डौरी में भाजयुमो जिला महामंत्री, भाजपा में  जिला मंत्री और जिला महामंत्री जैसे दायित्व रहे। इसके बाद पार्टी ने प्रदेश महामंत्री और हाल में प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा का दायित्व सौंपा है। इससे पहले नगर परिषद डिण्डौरी के निर्वाचित अध्यक्ष भी रहे हैं। 

अटल जी राजनीति और शैली ने किया प्रभावित 

श्री तेकाम बताते हैं कि छात्र जीवनकाल में ही सामाजिक और राजनीतिक विषयों में रुचि बढ़ी। इस दौरान वे सबसे ज्यादा पूर्व प्रधानमंत्री अटल विहारी वाजपेयी की कार्यशैली से प्रभावित हुए। उनके हर भाषण को सुनते थे। पहले उन्होंने समाज उत्थान के लिए काम किए। फिर भाजपा के माध्यम से राजनीति की डोर थामी।