Breaking News:
राजधानी
आईएएस संतोष वर्मा के बयान के विरोध में सडक़ पर जेन-जी, पुतले को गधे पर घुमाया, जूते-चप्पलों से की पिटाई
राजधानी
भोपाल। कथित अजाक्स के प्रांताध्यक्ष और प्रमोटी आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के ब्राह्मण की बेटियों को लेकर दिए बयान को लेकर विरोध तेज होता जा रहा है। पंडित आशीष शर्मा के नेतृत्व में शनिवार को बरकतउल्ला विश्वविद्यालय के सामने बड़ी संख्या में पहुंचे युवाओं (जेन-जी) ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आईएएस संतोष वर्मा के पुतले को गधे पर बैठाकर घुमाया गया। इस दौरान पुतले की जूते-चप्पलों से जमकर पिटाई की गई।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आशीष शर्मा ने कहा कि यह मामला केवल एक समाज नहीं, बल्कि प्रदेश की सभी बहन-बेटियों के सम्मान से जुड़ा हुआ है। इसलिए दोषी अधिकारी पर तत्काल एफआईआर दर्ज कर निलंबन आवश्यक है।
तो संतोष वर्मा को गधे पर बैठाकर निकालेंगे जुलूस
आशीष शर्मा ने चेतावनी देते हुए कहा- आज हमने उनके पुतले को गधे पर बैठाकर पिटाई की है। यदि सरकार ने जल्द से जल्द संतोष वर्मा को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की तो जेन-जी खुद संतोष वर्मा को उनके घर से बाहर निकाल कर इसी तरह गधे पर बैठाकर पूरे मध्य प्रदेश में जुलूस निकालेंगे। प्रदर्शन में शामिल अभिषेक द्विवेदी ने कहा कि संतोष वर्मा ने जिस तरह का बयान दिया है, वह न केवल निंदनीय है, बल्कि समाज में अशांति फैलाने वाला है। हम उनकी स्थिति गधे से भी बदतर करेंगे, ताकि भविष्य में किसी भी अधिकारी को ऐसी गंदी मानसिकता का प्रदर्शन करने से पहले सौ बार सोचना पड़े।
कार्रवाई नहीं होने तक जारी रहेगा आंदोलन
लकी चौबे ने कहा कि जब तक दोषी अधिकारी पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन में अक्षय तोमर, रवि परमार, प्रतीक यादव, अभिषेक द्विवेदी, अंकित शर्मा, आदित त्रिपाठी साहिल प्रताव सिंह, अमित बूबड़े सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने कहा कि इस मुद्दे पर भाजपा के ब्राह्मण नेता चुप्पी साधे बैठे हैं।
ट्रेंडिंग खबरें
मध्यप्रदेश
रोटेशन नहीं ट्रांसफर हैं ये: चेकपोस्ट व्यवस्था के बाद ही जारी होगी परिवहन विभाग की...
05-05-26
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26