Breaking News:
राजधानी
11 महीनों में 2 को मृत्युदंड, 280 दोषियों को आजीवन कारावास
राजधानी
महिला अपराधों के लिए सजग और सख्त मध्यप्रदेश पुलिस, एक साल में 12 सौ से ज्यादा दंडित
भोपाल, । मध्यप्रदेश में महिला अपराधों को लेकर पुलिस सजगता और सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। अपराध की सूचना पर त्वरित कार्रवाई ही नहीं, दोषियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए अभियोजन भी मजबूती से तैयार किया जा रहा है। परिणाम स्वरूप राज्य में महिला अपराधों में पिछले साल में 12 सौ से अधिक अपराधियों को मृत्युदंड से लेकर कारावास तक की सजा सुनाई गई है।
मध्यप्रदेश पुलिस वर्ष 2024 में जनवरी से नवम्बर के बीच कुल 11 महीनों में महिलाओं से संबधित अपराधों में कुल 1103 आरोपियों को सजा दिलाई। इनमें दो आरोपियों को मृत्युदंड, 280 आरोपियों को आजीवन कारावास और 721 आरोपियों को 10 वर्ष या उससे अधिक के कारावास से दंडित कराया गया। इसी क्रम में 93 अपराधियों को 5 वर्ष से अधिक एवं 7 आरोपियों को 5 साल से कम अवधि के कारावास की सजा सुनाई गई है।
‘ऑपरेशन मुस्कान’ से खोजी 1760 बच्चियां
घर से गायब हो जाने वाले बालक-बालिकाओं को खोज निकालने के लिए मध्यप्रदेश में पुलिस ‘मिशन मुस्कान’ चलाती है। इस मिशन के तहत पुलिस के अपराध अन्वेषण विभाग ने पिछले एक साल में 1760 गुम बच्चियों को खोज निकाला।
98.50 प्रतिशत पीडि़ताएं पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट
महिलाओं से संबंधित भादंवि की धारा 376 (दुष्कर्म), धारा 363 (नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाना) और धारा 354 (अश्लील, छेड़छाड़, दुष्कर्म का प्रयास) जैसे गंभीर प्रकरणों में पीडि़ता को प्राथमिकी पंजीकृत कराने में आने वाली परेशानी, पुलिस आचरण एवं व्यवहार, पीडि़त प्रतिकार योजना के प्रावधान, विधिक सेवा प्राधिकरण से नि:शुल्क परामर्श जैसी जानकारियां दी जाती हैं। वर्ष 2024 में पुलिस की कार्रवाई के प्रति 98.50 प्रतिशत पीडि़ताओं ने संतुष्टि व्यक्त की।
लैंगिक अपराधों की सतत समीक्षा
महिलाओं से लैंगिक अपराधों की पुलिस मुख्यालय स्तर पर सतत और सूक्ष्म स्तरीय समीक्षा की जाती है। परिणाम स्वरूप केन्द्रीय गृहमंत्रालय द्वारा तैयार ‘आईटीएस एसओ’ पोर्टल पर वर्ष 2024 में भादंवि की धारा 376 एवं 4/6 पोक्सो एक्ट के प्रकरणों का दो माह में निराकरण का प्रतिशत 76.10 रहा।
2024 में दर्ज हुए 33251 महिला अपराध
मध्यप्रदेश में वर्ष 2024 में महिलाओं से संबंधित 18 श्रेणियों के कुल 33251 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हुए। वर्ष 2022 में यह संख्या 32891 और वर्ष 2023 में 32100 थी।
वर्ष 2024 किस श्रेणी में कितने महिला अपराध
- दुष्कर्म के बाद हत्या 21
- दुष्कर्म 5351
- दुष्कर्म का प्रयास 37
- सामूहिक दुष्कर्म 220
- धोखे से यौन संबंध 112
- अपहरण या फुसलाकर अपहरण 11150
- दहेज हत्या 447
- छेड़छाड़ 7172
- महिला पर अश£ील टिप्पणी व अपमान 223
- पति द्वारा क्रूरता 7541
- आत्महत्या 641
- भ्रण हत्या 77
- मानव तस्करी 21
- एसिड हमला 02
- एसिड हमले का प्रयास 01
- दहेज निषेध अधिनियम 196
- अनैतिक व्यापार 13
- मस्लिम महिला विवाह अधिकार संरक्षण अधिनियम 26
कुल 33251
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
भोपाल जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण वर्ग 15-17 मई को, पार्टी नेताओं ने देखा...
03-05-26
राजनीति
अर्थियां सजाकर मंत्री निवास को निकले, पुलिस ने रोका तो की धक्कामुक्की, जबलपुर की क्रूज...
03-05-26
राजधानी
पूर्व विधायक रेखा यादव अध्यक्ष, साधना सदस्य नियुक्त,6 साल बाद राज्य महिला आयोग में हुई...
03-05-26
राजधानी
किसी को खराब प्रदर्शन की सजा तो किसी को मिला उत्कृष्ट प्रदर्शन का इनाम, आधी...
03-05-26
Gossip गुगली
18 साल के राजनीतिक वनवास के बाद यदुवंशी की जै जै ....
03-05-26