Breaking News:
राजनीति
भावांतर में भ्रमित हुए किसान, लूट रहीं बीमा कंपनियां
राजनीति
किसानों के मुद्दे पर सदन में तीखी चर्चा, विपक्ष बोला
भोपाल। मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र का पहला दिन किसानों के नाम रहा। प्रश्नकाल और ध्यानाकर्षण के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में अतिवृष्टि से किसानों को नुकसान, भावांतर एवं फसल बीमा सहित किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों पर नियम 139 के अंतर्गत चर्चा शुरू हुई, जिसमें विपक्ष ने भावांतर को भ्रमित और परेशान करने वाली योजना बताया। वहीं फसल बीमा योजना में कंपनियों द्वारा किसानों को लूटे जाने के आरोप भी लगाए।
विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने अतिवृष्टि संबंधी ध्यानाकर्षणों को इस अतिवृष्टि पर लगी नियम 139 पर चर्चा में समाहित कर चर्चा की अनुमति दी। कांग्रेस विधायक अजय सिंह ने भावांतर को भ्रमित करने वाली योजना बताते हुए कहा कि मप्र में किसान सबसे ज्यादा परेशान है। कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि बीमा कंपनियां किसानों को लूट रही हैं। इन पर अंकुश लगना चाहिए। प्रदेश में 6-7 करोड़ का घोटाला किया है। विधायक रामेश्वर शर्मा ने सरकार पर लगाए गए आरोपों का तो खंडन किया, लेकिन उन्होंने भावांतर की सही दरें नहीं मिलने और बीमा कंपनियों को पर अंकुश लगाने की बात भी कही। कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह ने कहा- हर साल टीकमगढ़ जिले में खाद का संकट होता है। फर्टिलाइजर और बिजली का भी प्रबंध नहीं है। किसानों को फसल नुकसान पर मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। कांग्रेस विधायक दिनेश गुर्जर ने भी मुरैना जिले में किसानों को खाद-बीज और मुआवजा नहीं मिलने बात कही। श्योपुर विधायक बाबू जण्डेल ने सिंचाई के लिए बढ़े हुए बिजली बिल जारी करने और किसानों पर झूठी एफआईआर कर परेशान करने की बात कही।
मक्का खरीद के लिए केंद्र को नहीं भेजा प्रस्ताव
कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने चर्चा में कहा कि मध्य प्रदेश में मक्का खरीद के लिए केंद्र सरकार को कोई प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया है। जबकि अक्टूबर 2025 में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके लिए प्रस्ताव मांगा था। वर्ष 2024 में खंडवा के किसान की 21 एकड़ की सोयबीन फसल खराब हुई थी। किसान ने 6000 प्रीमियम जमा किया था, इसके बावजूद किसान को बीमा के रूप में मात्र 1274 रुपए मिले।
किसान को 51 रुपये देकर लूट रही बीमा कंपनी
कांग्रेस विधायक भंवर सिंह शेखावत ने कहा कि 7 हजार करोड़ लेने वाली कंपनी 700 करोड़ देकर लूट रही है। 51 रुपए बीमा कंपनी मुआवजा देकर किसान को लूट रही है।
2.67 लाख किसानों को 432 करोड़ भावांतर भुगतान
नियम 139 के अंतर्गत अतिवृष्टि से हुए नुकसान के प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि 2 लाख 67 हजार किसानों को 432 करोड़ रुपए भावांतर की राशि के रूप में भुगतान किया गया है। उन्होंने कहा, कि भावांतर योजना कांग्रेस के समय शुरू हुई थी, लेकिन कांग्रेस ने भुगतान नहीं किया। भाजपा की सरकार में भुगतान हो रहे हैं। बाला बच्चन ने कहा योजना 2017-18 में शुरू हुई। मंत्री भ्रमित कर रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने जारी किया व्हिप
विधानसभा में किसानों के मुद्दों पर नियम 139 के अंतर्गत चर्चा को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने व्हिप जारी कर कांग्रेस के सभी विधायकों को चर्चा के दौरान सदन में उपस्थित रहने और मतदान की स्थिति में सरकार के खिलाफ वोट करने को कहा।
विधानसभा में नगर पालिका संशोधन विधेयक पेश
सत्र के पहले दिन भोजन अवकाश के बाद नियम 139 के अंतर्गत अतिवृष्टि पर चर्चा के बीच विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मध्यप्रदेश नगर पालिका संशोधन विधेयक पेश करने को कहा। इस पर नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने विधेयक पेश किया। इस पर मंगलवार को चर्चा होगी। पहले दिन रेरा,मप्र अर्बन डेव्लपमेंट कंपनी, मप्र विद्युत नियामक आयोग, डीएमआईसी विक्रम उद्योगपुरी लिमिटेड, मप्र मानव अधिकार आयोग और मप्र राज्य सूचना आयोग के वार्षिक प्रतिवेदन एवं मानसून सत्र-2025 के लंबित और अधूरे प्रश्नों के पूर्ण उत्तर पटल पर रखे गए।
अन्य खबर
ट्रेंडिंग खबरें
राजनीति
मोदी की झोली में बंगाल की ममता, भगवा हो गया ‘झालमुई’ का रंग, प्रधानमंत्री बोले...
04-05-26
राजधानी
कौशल शर्मा ने ग्रहण किया महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान के अध्यक्ष का पदभार
04-05-26
राजनीति
पश्चिम बंगाल विजय पर भाजपा कार्यालय में मना उत्सव, ढोल-नगाड़ों के बीच झूमे कार्यकर्ता, प्रदेश...
04-05-26
राजधानी
‘एक्टिव मोड’ में कार्य करें अधिकारी, लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई, समय सीमा बैठक में...
04-05-26
राजधानी
रेखा यादव ने संभाला महिला आयोग अध्यक्ष का कार्यभार
04-05-26