राजधानी
विधानसभा के प्रश्नकाल में अचेत हुए मंत्री कंसाना, मुख्यमंत्री ने उठाया, अस्पताल में भर्ती
राजधानी
भोपाल। मप्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान अपनी सीट पर बैठे कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना अचानक अचेत हो गए और अपने आसन (कुर्सी) पर वायीं ओर लुढक़ गए। ठीक उसी समय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अधिकारी दीर्घा से होते हुए सदन में पहुंचे। मुख्यमंत्री ने ही सबसे पहले कंसाना को सीट से गिरती अवस्था में देखा तो वे तेज कदमों से कंसाना के पास पहुंचे और उन्हें थामा। मुख्यमंत्री को जाते देख अन्य सदस्यों ने भी कंसाना को उठाने का प्रयास किया। इस बीच अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने सदन की कार्रवाई को 10 मिनट के लिए स्थगित किया। मुख्यमंत्री, मंत्री एवं विधायक उन्हें सदन के बाहर एम्बूलेंस तक ले गए। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया।
अस्पताल पहुंचे मुख्यमंत्री-विधानसभा अध्यक्ष
विधानसभा सदन में अचानक अचेत होने के बाद अस्पताल में भर्ती हुए कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना को देखने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर सहित अन्य मंत्री-विधायक भी अस्पताल पहुंचे।
ट्रेंडिंग खबरें
राजधानी
30 नवम्बर को ही सेवानिवृत्त होंगे डीजीजी मकवाणा
28-10-26
अपराध
45 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े जल संसाधन विभाग के लेखाधिकारी और बाबू
28-10-26
मध्यप्रदेश
सोम डिस्टिलरीज को सर्वोच्च न्यायालय से राहत, शराब लायसेंस को रिन्यू करने मप्र उच्च न्यायालय...
27-10-26
मध्यप्रदेश
20 दिन बाद वापस लौटी महिला, चिडिय़ाघर से पति को छोड़ प्रेमी के साथ मोटर...
27-10-26
राजधानी
जुआ के खेल में निपटे थाना प्रभारी, कार्रवाई में लापरवाही पर हुए निलंबित
27-10-26